रांची : आज संविधान दिवस के मौके पर अनेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले राजधानी रांची में विशाल संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में राज्य के सभी जिलों से आए बड़ी संख्या में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
। संविधान, लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ निकला यह मार्च डोरंडा स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू एआईसीसी सचिव, झारखंड सहप्रभारी भूपेन्द्र मरावी, अवनीश काजला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मंत्री दीपिका पांडे सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
माल्यार्पण के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मार्च शुरू किया। यह मार्च पुराना हाईकोर्ट, हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक पहुंचा, जहां मार्च एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गया।
इस सभा को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित मूल्यों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों तथा संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए जनता के साथ खड़ी रहेगी। आज संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संविधान के मूल सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। देश के युवाओं, नागरिकों और समाज के सभी वर्गों को संविधान के आदर्शों के प्रति जागरूक होना होगा, ताकि लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो सके।
इस सभा को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान दिवस पर आयोजित यह संविधान रक्षा मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा का जनसंकल्प है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय का भरोसा दिया है। संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और इसकी रक्षा करना कांग्रेस पार्टी का सर्वाेपरि दायित्व है।
उन्होंने कहा कि आज जब संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों को लेकर देश में गंभीर सवाल उठ रहे हैं, तब कांग्रेस का दायित्व है कि वह जनता के बीच जाकर संविधान की रक्षा की आवाज बुलंद करे। कांग्रेस संविधान को केवल समारोहों और भाषणों तक सीमित रखने में विश्वास नहीं करती, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष और आंदोलन को अपनी जिम्मेदारी मानती है। आज राज्य के सभी जिलों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संगठन और उसका प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
इस मार्च कार्यक्रम में आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, धीरज प्रसाद साहु, डॉ इरफान अंसारी, सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक निशात आलम, र्डा प्रदीप बलमुचू, अम्बा प्रसाद, बन्धु तिर्की, शहजादा अनवर, सुबोधकांत सहाय, भीम कुमार, संजय लाल पासवान, रमा खलखो, भीम कुमार, रवीन्द्र सिंह, सुनील सहाय, अनादि ब्रहम, रविन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, सुनीत शर्मा, राजन वर्मा, डॉ राजेश गुप्ता, आलोक दूबे, गुंजन सिंह, मणिशंकर, मंजूर अंसारी, सतीश पॉल मुंजनी, सुलतान अहमद, आभ सिन्हा, अशोक चौधरी, बेलस तिर्की, विनय सिन्हा दीपू, चैतु उरांव, धर्मराज राम, धमेन्द्र सोनकार, गजेन्द्र सिंह, जयशंकर पाठक, केदार पासवान, लालकिशोर नाथ शाहदेव, निरंजन पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश किरण महतो, शमशेर आलम, सुन्दरी तिर्की, केके गिरी, सुरेन राम, अब्दूल करीम, अख्तर अली, सूर्य कांत शुक्ला, जिलाध्यक्ष- कुमार राजा, राजनील तिग्गा, रवि मिश्रा, जेपी पटेल, सतीश केडिया, संतोष सिंह, जवाहर लाल महथा, प्रकाश रजक, बिमला कुमारी, ओबेदुल्लाह हक अंसारी, परवीन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, स्टीफन मरांडी, याहया सिद्धकी, राजेन्द्र दास, दीपिका बेसरा, निशांत प्रकाश जयसवाल, विनय उरांव, नवीन सिंह, राज उरांव, प्रशांत किशोर, शान्तनू मिश्रा, सुभाष नाग, सुभाष कमार, अजहर पप्पु,इस्तीयक अहमद टूनू, बबलू शुक्ला सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल थे।














