कोडरमा : यह बड़ी ख़बर है। जिला स्तर का एक अधिकारी गिरफ्तार हुआ है। इससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार को आधी रात को तिलैया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में छानबीन चल रही है। सिविल सर्जन पर बाद गंभीर आरोप लगा ह
ताजा जानकारी के अनुसार हजारीबाग की रहनेवाली नाबालिग लड़की ने सिविल सर्जन पर यौन शोषण का बड़ा आरोप लगाया है। इलाज के क्रम में लड़की डॉक्टर अनिल कुमार के संपर्क में आई। इलाज के नाम पर नाबालिग लड़की से सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार की पहचान हुई।उसके बाद मिलना जुलना हुआ ।नाबालिग लड़की ने ऑनलाइन इसकी शिकायत कराई थी उसके आधार पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की का बयान लिया। फिर शनिवार की रात उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। तिलैया पुलिस सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने कई बार नाबालिग लड़की की इज्ज़त से खेल किया ।इस कांड पर झारखंड में चर्चा हो रही है।













