जमशेदपुर – झारखंड के शहर जमशेदपुर में भूकंप का हल्का झटका आया है.बुधवार की रात लगभग 9:50 पर भूकंप का झटका लोगों ने महसूस किया.बहुत सारे लोगों को इसका एहसास नहीं हुआ क्योंकि इसकी तीव्रता कम थी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ताजा भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है.
जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए बहुत सारे लोगों को धरती डोलने का एहसास हुआ है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका अभिकेंद्र 5 मी अंदर था











