• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,

SBU में फोटोग्राफी दिवस पर कैमरे ने प्रकृति और संस्कृति का दर्शन कराया

August 22, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची: तस्वीरें बोलती हैं। वे बात करती हैं। भाव प्रकट करती हैं। फोटो देखकर लोग तसव्वुर में खो जाते हैं। फोटो वर्तमान को अतीत के पन्नों में संजोने का माध्यम हैं। इसको लेकर विश्व भर में कार्यक्रम का आयोजन होता है। प्रदर्शनी लगती हैं।सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU), रांची के पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय तथा शटरबग्स क्लब द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला, संगोष्ठी एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘पिक्सल स्पंदन’ में पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्र अमन सोय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खूबसूरत और अर्थपूर्ण फोटो के लिए यह पुरस्कार मिला है।अमन सोय को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹4,100 प्रदान किए गए। सौम्या कुजूर ने ₹3,100 के साथ द्वितीय तथा अर्पिता तिग्गा ने ₹2,100 के साथ तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पांच सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को ‘प्रकृति’, ‘जनजातीय संस्कृति’ और ‘अपनी रांची’ तीन विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने अपनी तस्वीरों के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता, जनजातीय विरासत तथा रांची के दैनिक जीवन और पहचान को विभिन्न रचनात्मक दृष्टिकोणों से प्रस्तुत किया।

दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रसिद्ध फोटोग्राफरों  कुलदीप सिंह ‘दीपक’,  दिवाकर प्रसाद और संजय बोस ने तकनीकी सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किए तथा फोटोग्राफी और दृश्य कथाकथन के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक जानकारी दी।कार्यक्रम के समापन सत्र का नेतृत्व नई दिल्ली के ट्रैवल एवं एस्ट्रोफोटोग्राफर, सोनी आर्टिसन तथा सोनी इंडिया के फोटोग्राफी इन्फ्लुएंसर निमित निगम ने किया। फाइन आर्ट्स प्रशिक्षित निगम सोनी अल्फा की मास्टरक्लास और कार्यशालाएं संचालित करते हैं तथा नेशनल ज्योग्राफिक, गेटी इमेजेज और स्पेस डॉट कॉम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान बना चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्ट्रीट फोटोग्राफी, कंपोजिशन, कैमरा एंगल और दृश्य कथाकथन के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास की चीजों को ध्यानपूर्वक देखने तथा प्रत्येक तस्वीर के पीछे छिपी कहानी और भावनाओं को समझने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम का समापन समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक मंडली को शुभकामनाएं दी है।

Related Posts

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।
Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

October 6, 2026
SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?
Breaking

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

October 6, 2026
श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।
Breaking

श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।

October 6, 2026
कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।
Breaking

कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।

October 6, 2026
MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
Breaking

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

October 6, 2026
झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
Breaking

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

October 6, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.