रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राजमहल लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. निवर्तमान सांसद विजय हांसदा को एक बार फिर से टिकट दिया गया है.पार्टी ने सिंहभूम लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया है.इधर बोरियो से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम ने घोषणा की है कि वह राजमहल लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे.निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की है.इसका औपचारिक ऐलान बुधवार को किया जाएगा.उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से वे हटेंगे नहीं.अगर पार्टी कोई कार्रवाई करती है तो अलग बात है.











