• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

सरकार बनाम संत : झारखंड में आखिर संत समाज क्यों इस कदर भड़का,धार्मिक न्यास बोर्ड का जवाब जानिए

September 23, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*सरकार बनाम संत :मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरजाघर में कमेटी क्यों नहीं ? सिर्फ मंदिरों के साथ ही छेड़छाड़ क्यों?*

रांची :राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर और संकट मोचन मंदिर में पुरानी कमिटी भंग कर नई कमेटी बनाए जाने को लेकर मंदिर के समर्थक और बीजेपी लगातार विरोध करती हुई नजर आ रही है.बता दें कि इससे पहले मंदिर के समर्थकों की ओर से मशाल जुलूस के साथ इसका विरोध प्रदर्शन भी रांची में देखने को मिला था और धार्मिक न्यास बोर्ड पर सवाल भी खड़े किए गए कि आखिरकार मंदिर में ही कमेटी क्यों बनाई जा रही है? मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर में भी कमेटी बनानी चाहिए.
नई मंदिर कमेटियों में प्रशासनिक अधिकारियों की दखल को कम किया जाएगा. जिन कमेटियों में डीसी या एसडीओ शामिल हैं, उन्हें भी मुक्त किया जाएगा. ऐसा करने के पीछे न्यास बोर्ड का तर्क है कि प्रशासनिक अधिकारी काम के चलते मंदिर प्रबंधन में समय नहीं दे पाते.

-राज्य गठन के बाद तीसरी बार धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन-

झारखंड राज्य को अलग राज्य बने 23 साल हो रहे हैं, लेकिन राज्य में धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन सिर्फ 3 बार हुआ है. पदभार ग्रहण के बाद झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा कि राज्य में धार्मिक स्थलों की कमियां दूर की जाएंगी.अब भक्तों की जितनी भी परेशानी है. उसको दूर करने की भी कोशिश की जाएगी ताकि उन्हें कोई भी परेशानियों का सामना न करना पड़े.

-मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरजाघर में भी बने कमेटी-

बीजेपी सांसद संजय सेठ भी नई कमिटी को लेकर लगातार विरोध कर रहे है. उनका कहना है कि मंदिर में कमेटी क्यों बनाया जाएगा? पुजारी प्रक्रिया में कमेटी कैसी ? कांग्रेस मंदिर में राजनीति ना करे. भक्तों की भावनाओं से ना खेल सभी मंदिरों के पुजारी तमाम कार्य कर रहे हैं तो इस कमेटी का क्या है औचित्य ?नई कमेटी कोई भी मंदिर के पुजारी नहीं चाहते हैं.

-क्या कह रहे है पहाड़ी मंदिर के पुजारी-

पहाड़ी मंदिर के पुजारियों का कहना है कि बिना सूचना दिए ही धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन कर दिया गया है. जब तक सरकार इस फरमान को वापस नहीं लेगी ,आंदोलन इसी तरीके से चलाया जाएगा. धार्मिक न्यास बोर्ड मंदिर में राजनीति करना बंद करे अन्यथा उग्र आंदोलन होगा.साथ ही मंदिर के पुजारियों का कहना है कि अगर धार्मिक न्यास बोर्ड मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरजाघर में कमेटी बनती है तो हम मंदिर में भी कमेटी बनाने के अनुमति देंगे.क्यों बस मंदिरों के साथ ही छेड़छाड़ की जाती है.

-क्या कह रहे संकट मोचन के पुजारी-

रांची के संकट मोचन के पुजारी इस नई कमिटी को लेकर काफी अक्रोशित है. उनका कहना है कि पूर्व में इसको लेकर कोई भी सूचना हमें नहीं दी गई थी और मंदिर की पुरानी समिति की ओर से अच्छे से कार्य किए जा रहे थे, आखिर हमारे से क्या गलती हो गई जो नई समिति का गठन किया गया. इस नई समिति का हम लोग विरोध करते हैं. यह एक मंदिर है और भक्तों की भावनाओं से हम किसी को खेलने नहीं देंगे.श्री श्री मंहत महा मंडलेश्वर ने कहा कि मंदिर में धार्मिक न्यास बोर्ड का कार्यालय खोलने के लिए जगह नहीं दी जाएगी.

-मंदिर में राजनीति नहीं होना चाहिए – सीपी सिंह-

मंदिरों के समर्थक और भारतीय जनता पार्टी इस बोर्ड को लेकर लगातार विरोध करते हुए नजर आ रही है.बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बोर्ड धर्म प्रेमियों के लिए होता है. यह सनातन धर्म पर विश्वास करने वालों के लिए है. जो धर्म प्रेमी होते हैं, जो देवी- देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं और उसमें सहयोग करते हैं, वैसे लोगों को ही धार्मिक न्यास में जगह देना चाहिए. उसका सदस्य बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह मंदिर लगभग 50 सालों से निर्मोही अखाड़ा के साधु- संत समाज की ओर से चलाया जा रहा है. धर्म से जुड़े हुए लोगों को ही यहां बैठना चाहिए.वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन में हमला बोलते हुए सीपी सिंह ने कहा की को मुख्यमंत्री को जय श्री राम के नारे से कान फट जाता है,वही मुख्यमंत्री की ओर से धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन करना सनातन धर्म पर एक तरह से हमला है.

*चुनाव नजदीक है ,तो बीजेपी कर रही इसपर राजनीति*

धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा भारतीय जनता पार्टी को लगता है कि मंदिर और मठ पर उनका अधिकार है.जिसे लेकर वे राजनीति करते रहे हैं.लेकिन अब मंदिर और मठ भारतीय जनता पार्टी की जागीर नहीं है.राकेश सिन्हा ने आगे कहा कि बयान वह लोग ही दे सकते हैं जो अनपढ़ हैं. मंदिर की कमेटी पर बीजेपी और जो यह लोग नहीं चाहते हैं कि मंदिर में कमेटी बने वही राजनीति कर रहे हैं. अगर धार्मिक न्यास बोर्ड मंदिर में कमेटी बनाती है तो मंदिर का सौंदर्यीकरण और मंदिर की देखरेख धार्मिक न्यास बोर्ड के अंतर्गत आ जाएगी. इसमें बुराई क्या है? कमोवेश राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में सरकार और संतों के बीच प्रबंधन को लेकर एक जंग छिड़ी हुई है.(KR)

Related Posts

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।
Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

October 6, 2026
SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?
Breaking

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

October 6, 2026
MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
Breaking

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

October 6, 2026
झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
Breaking

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

October 6, 2026
इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।
Breaking

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

October 6, 2026
रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?
Breaking

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

October 4, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.