रांची – हेमंत सोरेन एक बार फिर के मुख्यमंत्री बन गए हैं.तीसरी बार उन्होंने मुख्यमंत्री पद के शपथ ली है.झारखंड विधानसभा का चुनाव नवंबर में हो सकता है.इसलिए आज से 4 महीने का समय रह गया है. इधर मुख्यमंत्री ने अकेले ही शपथ लिया है.8 जुलाई को झारखंड विधानसभा का सत्र बुलाया गया है जिसमें उन्हें बहुमत साबित करना है. शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धों कान्हू पार्क गए. उसके बाद बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया.
अब चर्चा यह हो रही है की चंपाई सोरेन की भूमिका क्या होगी.ऐसी चर्चा चल रही है कि उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है, वहीं विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को मंत्री बनाया जा सकता है. मंत्रिमंडल का विस्तार विश्वास मत हासिल करने के बाद होगा.











