पटना: बिहार लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (PT) को स्थगित कर दी गई है। आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।यह परीक्षा 25 अक्टूबर को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होनी थी। यह परीक्षा दूसरी बार स्थगित हुई है। इससे पहले 72 वीं BPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई,2026 को होने वाली थी।
इस परीक्षा में लगभग 5.16 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नई परीक्षा की तिथि का इंतजार करना होगा। ऐसी संभावना है कि इसी साल दिसंबर में परीक्षा हो सकती है। हम आपको बता दें कि इस नियुक्ति परीक्षा के माध्यम से 1186 पदों पर बहाली होनी है।













