रामगढ़: यह एक बड़ी खबर है। दुखद खबर है।बिहार का एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है।नौकरी मिलने की खुशी में पूरा परिवार मां छिन्नमसिका के दर्शन करने के लिए रजरप्पा जा रहा था।
अहले सुबह लगभग 2.30 बजे सभी लोग दुर्घटना के शिकार हो गए।बताया जा रहा है। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिस कारण से 13 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई।
एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।जिस समय दुर्घटना हुई उसमें तेज आवाज हुई।आसपास के लोग पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया।पुलिस भी पहुंच गई।हादसा के पीछे के मुख्य कारण का भी पता नहीं चला है।पुलिस छानबीन कर रही है।यह परिवार नालंदा के जंघरा गांव का बताया जा रहा है।परिवार के एक सदस्य को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नौकरी मिली थी, इसी खुशी में पूरा परिवार रजरप्पा जा रहा था।
मां छिन्नमस्तिका का दर्शन करना था।यह हादसा रामगढ़ जिले के कुजू थाना के पैंकी गांव का बताया जा रहा है।














