रांची- झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक बार फिर संथाल परगना में कार्यक्रम करने गए हैं.यहां पर वे आदिवासी अधिकार मोटरसाइकिल रैली करेंग.5 और 6 दिसंबर को उनका संथाल परगना के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम है.इससे पहले भी बाबूलाल आदिवासी अधिकार मोटरसाइकिल रैली कर चुके हैं. 5 दिसंबर को बाबूलाल मरांडी कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल रैली में शामिल होंगे सोमवार की रात बाबूलाल मरांडी ट्रेन से दुमका के लिए रवाना हुए.5 दिसंबर को वे काठीकुंड, गोपी कांदर,गुमामोड़, महेशपुर,अमरपारा हिरणपुर होते हुए लिट्टीपाड़ा कुमारभाजा पहुंचेंगे.
6 दिसंबर को बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम लिट्टीपाड़ा से पाकुड़िया तक आदिवासी अधिकार मोटरसाइकिल रैली में हिस्सा लेने का है.











