रांची – झारखंड बीजेपी के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात किया.बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विधायकों के डेलिगेशन ने राज्यपाल से एक ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया कि जिस प्रकार से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कानून का उल्लंघन कर रहे हैं.प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के द्वारा छह बार समन दिए जाने के बाद भी वह नहीं गए.इसका मतलब है कि वह कानून का सम्मान नहीं कर रहे हैं.अपने को कानून से ऊपर मान रहे हैं तो इस मामले में राजभवन को हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि आम लोगों को फिर कानून पर से भरोसा उठ जाएगा.डेलिगेशन ने राज्यपाल को यह भी बताया कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है.इसके अलावा विधि व्यवस्था की समस्या गंभीर है.महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है.इन तमाम चीजों को देखते हुए झारखंड में राजभवन को शासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए.इस डेलिगेशन में नेता प्रतिपक्ष के अलावा पार्टी के अनेक विधायक शामिल थे.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय के बुलावे से भाग रहे हैं.इसका अर्थ है कि उन्हें किसी न किसी चीज का भय है .अगर ऐसा नहीं रहता तो वह जरूर जाते.इससे पहले भी खनन लीज मामले में मुख्यमंत्री प्रवर्तन निदेशालय गए हैं.











