रांची- पीएम मोदी 27 जनवरी को झारखंड आ रहे हैं.झारखंड के धनबाद में पीएम मोदी आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दिए हैं.पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 13 जनवरी निर्धारित किया गया था लेकिन यह महसूस किया गया है कि घने कोहरे की वजह से कार्यक्रम में परेशानी हो सकती है.इसलिए उसे स्थगित कर दिया गया अब यह कार्यक्रम 27 जनवरी को धनबाद में होगा यहां पर एक जनसभा को वे संबोधित करेंगे.













