• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की टीम में प्रदीप वर्मा को बड़ा दायित्व, फिर बने प्रदेश महामंत्री

January 17, 2024
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल की टीम घोषित, प्रदीप वर्मा को फिर मिला बड़ा दायित्व, जानिए*

रांची – काफी इंतजार के बाद बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी है. इस कमेटी में पुराने और नए लोगों को रखा गया है. बुधवार देर शाम पार्टी ने इसकी सूची जारी की है. एक बार फिर प्रदीप वर्मा को पार्टी का प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया. पिछली कमेटी में भी वे महामंत्री थे.
प्रदेश भाजपा की ओर से जारी सूची में कुल 44 लोगों को रखा गया है. तीन महामंत्री बनाए गए हैं प्रदीप वर्मा के अलावा आदित्य साहू और मनोज सिंह को महामंत्री बनाया गया है. नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय ,भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम,जवाहर पासवान, लुईस मरांडी, बड़कुंवर गगराई,अशोक भगत, कालीचरण सिंह और आरती कुजूर को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है.
सूची के अनुसार गणेश मिश्रा, मुनेश्वर साहू,सरोज सिंह, नंद जी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिश्रा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा दिलीप वर्मा, मनोज बाजपेई और सीमा पासवान को भी मंत्री बनाया गया है.
दीपक बैंक का को एक बार फिर प्रदेश कोषाध्यक्ष और विधायक मनीष जायसवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. हेमंत दास एक बार फिर कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं वहीं शिवपूजन पाठक को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है.
सूची के अनुसार विवेक प्रकाश और अमर झा को प्रदेश आईटी संयोजक बनाया गया है. राहुल अवस्थी को एक बार फिर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है. प्रवक्ताओं की सूची में सबसे ऊपर प्रतुल शाहदेव का नाम है. इसके अलावा राफिया नाज,कुणाल षाड़ंगी ,रमाकांत महतो अरुण उरांव, जे बी तुबिद ,अमित मंडल, विनय सिंह और अविनेश कुमार को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है. योगेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश शाह मीडिया प्रभारी बनाया गया है.अशोक बड़ाईक को भी यह दायित्व दिया गया है.
अभी मोर्चा और जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होना बाकी है. इस कमेटी में पुराने और अनुभवी लोगों को रखा गया है. बालमुकुंद सहाय तीन बार महामंत्री रह चुके हैं.इसलिए उन्हें इस बार उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अतिरिक्त काफी अनुभवी और रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदार प्रदीप वर्मा को बाबूलाल मरांडी ने महत्वपूर्ण दायित्व दिया है. बाबूलाल मरांडी ने उन पर बड़ा भरोसा जाता है. उल्लेखनीय है कि प्रदीप वर्मा संगठन कार्य में काफी अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं.दीपक प्रकाश की कमेटी में भी प्रदीप वर्मा को महत्वपूर्ण दायित्व मिला हुआ था. पार्टी के लोगों ने प्रदीप वर्मा को एक बार फिर महामंत्री के दायित्व मिलने पर बधाई दी है.प्रदीप वर्मा ने भी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रति आभार जाता है. उधर राज्यसभा सांसद और एक बार फिर महामंत्री बनाए जाने पर आदित्य साहू ने भी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रति आभार जताया है.

Related Posts

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।
Uncategorized

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।

June 30, 2026
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Uncategorized

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

June 30, 2026
आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु
Uncategorized

आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु

June 29, 2026
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Uncategorized

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

June 29, 2026
रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा
Uncategorized

रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा

June 27, 2026
रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Uncategorized

रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

June 26, 2026
Load More

Recent News

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.