• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का बयान- सोरेन परिवार की जगह होटवार जेल में

January 23, 2024
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को कहा कि शिबू सोरेन परिवार पर हमला बोला.
बाबूलाल मरांडी ने लोकपाल द्वारा शिबू सोरेन परिवार की चल अचल संपत्ति की जांच के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लोकपाल का गठन भ्रष्टाचार ,लूट को जड़ से समाप्त करने केलिए हुआ है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2020में सांसद निशिकांत दुबे ने शिबू सोरेन द्वारा सत्ता और पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध चल अचल संपत्ति अर्जित की जिसकी जांच करने केलिए लोकपाल में आवेदन दिया था.उन्होंने कहा कि कांग्रेस,झामुमो ,राजद का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है. उन्होंने आगे कहा कि ये भ्रष्टाचार भी करते हैं और इसकी सजा से बचने के लिए तरह तरह की तिकड़म भी करते हैं.ये बीजेपी पर आरोप लगाते हैं लेकिन जांच से भागते हैं.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक तरफ शिबू सोरेन परिवार ,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार नहीं करने की बात करते हैं.कहते हैं कोई गड़बड़ नहीं किया.तो फिर जांच एजेंसियों से क्यों भागते हैं क्यों जांच रुकवाने केलिए हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट दौड़ते हैं?उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन परिवार बोलता है कि लोकपाल का मामला पुराना है.
उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या कोई चोर पांच दस साल बाद पकड़ा जाएगा तो क्या उसपर मुकदमा दर्ज नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि यह मामला लोकपाल का है.सीबीआई जांच होगी.सारे मामले चाहे वह सेल कंपनी के माध्यम से पैसा कमाने का हो या फिर अमित अग्रवाल के साथ सोरेन परिवार का व्यावसायिक संबंध हो,सभी एक एक कर उजागर होंगे. न्यायालय का फैसला भले थोड़े विलंब से आया है लेकिन अच्छा फैसला आया है.
कहा कि आगे कोई भी भ्रष्टाचार को छुपाने केलिए दुस्साहस नही करेगा.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ये नई परंपरा की शुरुवात करना चाहते हैं.अपनी ओर से मुकदमा को लटकाने और भटकाने की कोशिश करते हैं.लेकिन नतीजा तो भुगतना ही पड़ेगा.
ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास में हुई पूछताछ के दिन सीएम आवास के 500 मीटर के दायरे में लगी धारा 144 के उल्लंघन मामले में सीआरपीएफ अधिकारी पर हुए मुकदमे पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस मामले में सबसे बड़ा दोषी तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं जो धारा 144 के बीच गाड़ी पर खड़ा होकर भीड़ को संबोधित कर रहे थे.सबसे पहले तो उन्हीं पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ अधिकारी तो अपनी ड्यूटी कर रहे थे. जिस प्रकार सीएम से पूछताछ के दौरान तीर धनुष,हथियार के साथ भाड़े के टट्टू मुख्यमंत्री आवास के बाहर खड़े थे उससे ईडी के अधिकारियों की सुरक्षा सचमुच संदेहास्पद थी. आखिर क्यों इतने लोगों को पूछताछ के दिन बुलाया था.कुछ अधिकारियों को माहौल बिगाड़ने केलिए टूल्स बनाया गया था.
मुख्यमंत्री बताएं कि कितने लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए.

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन लाख हथकंडा अपना लें बच नहीं सकते हैं.ऐसे भ्रष्ट लोगों की जगह होटवार जेल में ही है.

उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचारी लुटेरे इसी प्रकार सत्ता पर काबिज होते रहे तो जनता को लोकतंत्र से भरोसा उठ जाएगा.

कहा कि जिन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई लूटी है उन्हे हर हाल में सजा मिलनी चाहिए.
कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा. जबतक भ्रष्टाचारियों को सजा नहीं मिल जाती भाजपा चैन से नहीं बैठेगी.एक दिन भ्रष्टाचारियों को होटवार जाना ही पड़ेगा.

Related Posts

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग
Breaking

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

July 7, 2026
14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग
Breaking

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

July 6, 2026
गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।
Breaking

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

July 6, 2026
हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान
Breaking

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

July 5, 2026
Breaking

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

July 4, 2026
CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।
Breaking

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

July 4, 2026
Load More

Recent News

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

by postnext
July 7, 2026

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

by postnext
July 6, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

by postnext
July 6, 2026

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

by postnext
July 5, 2026

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

by postnext
July 4, 2026

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

by postnext
July 4, 2026

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

by postnext
July 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.