रांची- लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रायशुमारी कर ली है.इस रायशुमारी में सभी लोकसभा सीटों पर तीन नाम प्रमुख रूप से आए हैं.एक दो को छोड़ बाकी सभी जगह पर तीन-तीन नाम पार्टी के नेताओं ने सुझाए हैं.रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ के अलावा प्रदीप वर्मा और प्रवक्ता रमाकांत महतो का नाम है .इसके अलावा धनबाद से पीएन सिंह के अतिरिक्त रागिनी सिंह और राज सिन्हा का नाम है.लोहरदगा से समीर उरांव, सुदर्शन भगत और अरुण उरांव के नाम हैं.पार्टी सूत्रों के अनुसार पलामू लोकसभा सीट से वी डी राम के अलावा मनोज भूइंया और जवाहर पासवान के नाम सामने आए हैं.दुमका लोकसभा सीट से सुनील सोरेन के अलावा लुईस मरांडी और पारितोष सोरेन का नाम है.राजमहल लोकसभा सीट से ताला मरांडी के अलावा मिस्त्री सोरेन और बाबूधन मुर्मू के नाम हैं.चतरा लोकसभा सीट से सुनील सिंह के अलावा कालीचरण सिंह और योगेंद्र प्रताप सिंह के नाम है.गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे के अलावा अशोक भगत का नाम है.कोडरमा सीट से अन्नपूर्णा देवी के अलावा रविंद्र कुमार राय और प्रणव वर्मा के नाम सामने आए हैं.खूंटी लोकसभा सीट से अर्जुंदा के अलावा नीलकंठ सिंह मुंडा और जगन्नाथ मुंडा के नाम सुझाए गए हैं.











