रांची- रंगों के त्योहार होली के मौके पर हर जगह उल्लास उमंग देखा गया.प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भी होली का रंग देखा गया.होली गीत की धुन पर झूमते नजर आए.प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी खूब आनंदित दिखे.सभी को हुए रंग और गुलाल लगा रहे थे.पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मस्ती में झूमते नजर आए.इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आज एक होली है और इससे भी बड़ी होली 4 जून को होगी यानी जिस दिन लोकसभा चुनाव का परिणाम आएगा.उन्होंने कहा कि देश की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री देखना चाहती है.पार्टी 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करेगी.उन्होंने इस मौके पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समेत पूरे प्रदेश के लोगों को होली की शुभकामना दी.











