रांची – लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी कार्यक्रम शुरू हो रहा है.पहले चरण के लिए झारखंड में हो रहे मतदान की तीन सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा होगी.3 मई को प्रधानमंत्री सीधे चाईबासा पहुंचेंगे.वहां से हेलीकॉप्टर से रांची आएंगे रांची में उनका रोड शो का कार्यक्रम है पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि रांची में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह पर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.रांची शहर के हिनू चौक, बिरसा चौक,अरगोड़ा, प्रदेश भाजपा कार्यालय,हरमू, सहजानंद चौक होते हुए प्रधानमंत्री का काफिला राज भवन जाएगा.इस दौरान प्रधानमंत्री का रोड शो भारत माता चौक से लेकर न्यू मार्केट चौक तक होगा.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा चाईबासा की सभा के प्रभारी है.चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 5 बजे है.6.30 बजे प्रधानमंत्री रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे.यहां पर रोड शो करते हुए राजभवन पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे.4 मई को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पलामू में है उसके बाद दूसरी चुनावी सभा लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सिसई में होगी. इसको लेकर प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री के रांची में होने वाले रोड शो के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई. इधर रांची जिला प्रशासन के द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उनके आवागमन वाले मार्ग की बैरिकेडिंग की गई है जगह-जगह पर पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं. इधर जिला प्रशासन ने रिहर्सल कर लिया है.











