रांची- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रसिद्ध कार्यक्रम “मन की बात’ एक बार फिर शुरू हो रहा है.लोकसभा चुनाव की वजह से यह नहीं हो पा रहा था.महीने के अंतिम रविवार को मन की बात का प्रसारण होता रहा है. पिछला कार्यक्रम फरवरी महीने में आयोजित हुआ था इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की थी कि एक बार फिर से केंद्र में उनकी सरकार बनेगी और फिर से यह कार्यक्रम शुरू होगा.उन्होंने कहा था कि जून के अंतिम रविवार को फिर वे देशवासियों से मिलेंगे.
इस कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित है बाबूलाल मरांडी दुमका प्रवास के दौरान यह कार्यक्रम सुनेंगे.प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा महिलौंग स्थित अपने आवास पर इस कार्यक्रम को सुनेंगे.











