नई दिल्ली- लोकसभा में राष्ट्रपति के अभी भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है.नेता विपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विपक्ष राहुल गांधी ने एक बयान देकर बवाल मचा दिया है.उन्होंने कह दिया है कि हिंदू हिंसक हैं. हिंसा के बारे में सोचते रहते हैं और नफरत फ फैलाते हैं.उनके इस बयान पर सदन में हंगामा होने लगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है.पूरे हिंदू समाज पर राहुल गांधी ने निंदनीय टिप्पणी की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इस बहन को लेकर भाजपा बहुत गुस्से में है.उसका कहना है कि राहुल गांधी एक संवैधानिक पद पर हैं और जिस प्रकार का अपमानजनक बयान हिंदुओं के संबंध में आया है, वह बिल्कुल आपत्तिजनक है.हिंदू समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा.











