रांची- झारखंड में हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है.इसमें चंपाई सोरेन शामिल किए गए हैं.इसके अलावा नए मंत्री के रूप में इरफान अंसारी और दीपिका पांडे का चेहरा शामिल है.बादल को हटा दिया गया है.विश्वास मत प्राप्त करने के बाद आज राज भवन में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ.
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन, रामेश्वर उरांव ,सत्यानंद भोक्ता, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुआ, मिथलेश ठाकुर, बेबी देवी, हफिजूल अंसारी, बन्ना गुप्ता और दीपिका सिंह पांडेय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाए.











