• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

आजसू को भाजपा ने दिया मात्र 10 सीट जानिए

October 18, 2024
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट से लड़ेगी चुनाव

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को देखकर राष्ट्रीय जनता अंतरिक्ष गठबंधन रानी एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है इस संबंध में संयुक्त घोषणा शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में हुई. प्रेस वार्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने संबोधित किया.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार सशक्त, समृद्ध और गौरवशाली भारत का निर्माण कर रही है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज एनडीए विकास और सुशासन का प्रतीक है. झारखंड में भी चुनाव का बिगुल बज चुका है.इंडी गठबंधन की सरकार ने झारखंड को तबाही और बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है.झारखंड के लिए चुनाव सत्ता पर काबिज होने का चुनाव नहीं है यह झारखंड की अस्मिता बचाने का चुनाव है. झारखंड में माटी, बेटी, रोटी बचे. नौजवानों के रोजगार सुरक्षित हो.महिला सशक्तिकरण हो.गरीबों का कल्याण हो. किसानों का उद्धार हो। भ्रष्टाचार का सफाया कर पाए. सुशासन और विकास दे पाए। इसलिए हमने और केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला किया है कि झारखंड के यह चुनाव एनडीए लड़ेगा. भारतीय जनता पार्टी, आजसू पार्टी, जनता दल यू और लोजपा झारखंड में मिलकर चुनाव लड़ेंगे.मिलकर अभियान भी चलेगा. आपस में चर्चा पूरी हो चुकी है. सीट शेयरिंग पर भी सहमति है. जल्द हमारे उम्मीदवार घोषित होगी और चुनाव के मैदान में कूदेंगे.इंडी गठबंधन के कुशासन का अंत कर हम चैन की सांस लेंगे.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में किसान, महिला, मजदूर, नौजवान सब ने खुद को ठगा महसूस किया. एनडीए गठबंधन चाहेगी कि जनता को इस तकलीफ से मुक्त किया जाए.लोगों को सुरक्षा देना, मां-बहनों को सशक्त करना बेहद ही जरूरी है.पिछली सरकार ने नौजवानों के सामने लंबी चौड़ी घोषणा की थी. हालांकि एक भी घोषणा पूरी नहीं की गई। युवाओं को 5 लाख नौकरी देने का वादा सरकार ने किया था.अपने पिता की कसम खाई थी कि 5 लाख नौकरी नहीं दे पाए तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे.पिता की कसम खाने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति वादा पूरा नहीं करता है, ऐसे व्यक्ति पर जनता और नौजवान कितना भरोसा करेंगे.

उन्होंने कहा कि विधानसभा में घोषणा की थी कि नौकरी नहीं दे पाए तो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे.एक भी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया.वादा किया था कि नवविवाहितों को सोने का सिक्का देंगे.एक भी नवविवाहित को यह नहीं दिया गया.एक तरफ उन्होंने ठगा और दूसरी तरफ सुरक्षा भी नहीं दी.
झारखंड में महिलाओं के साथ सर्वाधिक दुष्कर्म की घटनाएं घटी. राज्य की जनता वर्तमान सरकार से मुक्ति पाना चाहती है. आज आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है. बचाने वाला कोई नहीं है। डीसी, सीओ, बीडीओ कोई सुनने वाला नहीं है। सेना की जमीन भी लूटी गई है. संताल परगना में आदिवासियों की जनसंख्या में 16 फ़ीसदी की गिरावट आई है. जमीन से भी बेदखल हो रहे हैं. बताने के बाद भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.हमें रोटी, माटी और बेटी को भी बचाना है.झारखंड की बदली डेमोग्राफी को भी ठीक करनी है.इन सभी मुद्दों को लेकर सम्मिलित रूप से जनता के पास जाएंगे। चुनाव मैदान में उतरेंगे.

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा. आजसू 10 सीट में चुनाव लड़ेगी. इसमें सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर शामिल हैं.
जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ जेडीयू लड़ेगी. लोजपा चतरा सीट से चुनाव लड़ेगी. अन्य सीट पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी.

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए का नेतृत्व में झारखंड में चुनाव लड़ा जाएगा.जनता दोनों दलों को साथ में देखना चाहती है.उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से हर कोई त्रस्त है. हर कोई तकलीफ में है. हर वर्ग इस निजात पाना चाहता है.

Related Posts

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।
Breaking

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

November 27, 2026
गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
Breaking

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

November 27, 2026
कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।
झारखंड

कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।

November 26, 2026
संविधान के मूल्यों के साथ मौलिक कर्तव्यों का बोध भी जरूरी : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा
Breaking

संविधान के मूल्यों के साथ मौलिक कर्तव्यों का बोध भी जरूरी : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

November 27, 2026
बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अकादमिक लीडरशिप पर SBU के DG का व्याख्यान।
Breaking

बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अकादमिक लीडरशिप पर SBU के DG का व्याख्यान।

November 26, 2026
एक पूर्णिमा, तीन प्रणाम: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरु पूर्णिमा।
Breaking

एक पूर्णिमा, तीन प्रणाम: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरु पूर्णिमा।

November 24, 2026
Load More

Recent News

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।

कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।

by Rajesh Kumar
November 26, 2026

संविधान के मूल्यों के साथ मौलिक कर्तव्यों का बोध भी जरूरी : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान के मूल्यों के साथ मौलिक कर्तव्यों का बोध भी जरूरी : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अकादमिक लीडरशिप पर SBU के DG का व्याख्यान।

बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अकादमिक लीडरशिप पर SBU के DG का व्याख्यान।

by Rajesh Kumar
November 26, 2026

एक पूर्णिमा, तीन प्रणाम: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरु पूर्णिमा।

एक पूर्णिमा, तीन प्रणाम: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरु पूर्णिमा।

by Rajesh Kumar
November 24, 2026

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल इन शर्तों पर समाप्त हुई, सम्मान फाउंडेशन का हटाने का फैसला।

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल इन शर्तों पर समाप्त हुई, सम्मान फाउंडेशन का हटाने का फैसला।

by Rajesh Kumar
November 23, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.