• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड झारखंड सरकार

रांची के 10 अंचलों में दाखिल खारिज के लिए इस रविवार लगेगा विशेष शिविर

January 30, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : जिला प्रशासन के द्वारा एक अच्छी पहल की जा रही है. जमीन से जुड़े मामलों में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.जमीन की खरीद बिक्री और म्यूटेशन के कई मामले हजारों मामले रांची के विभिन्न अंचलों में लंबित हैं .रांची के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कम डिप्टी कमिश्नर मंजूनाथ भजंत्री ने यह पहल शुरू की है.इसके तहत शिविर लगाकर लंबित दाखिल और खारिज के मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है.

यह निर्देश दिया गया है कि रांची जिला के 10 अंचलों में बिना आपत्ति 30 दिनों और आपत्ति के साथ 90 दिनों के मामलों के निष्पादन के लिए दाखिल-खारिज शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने शिविर के आयोजन के संबंध में समाहरणालय स्थित सभागार से ऑनलाइन मीटिंग करते हुए एवं संबंधित अंचल अधिकारियों/वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

आवेदकों को करेक्शन स्लिप निर्गत करने का निर्देश:

इस रविवार को रांची जिला के 10 अंचलों *अनगड़ा, अरगोड़ा, बड़गाईं, बेड़ो, बुण्डू, बुढ़मू, चान्हो, हेहल, ईटकी एवं नगड़ी* में दाखिल-खारिज के मामलों मे निष्पादन के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा. इन सभी अंचलों में बिना आपत्ति 30 दिन और आपत्ति के साथ 90 दिन के 10 डिसमिल तक के मामलों का निष्पादन किया जायेगा.इन सभी मामलों का अंचल निरीक्षक और कर्मचारी स्तर से भौतिक सत्यापन पूरा किया जा चुका है. जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक में सभी अंचल अधिकारियों को आवेदकों को सूचित करते हुए शिविर में करेक्शन स्लिप निर्गत करने का निर्देश दिया.

*वरीय पदाधिकारी किये गये नामित*

रविवार को आयोजित किये जानेवाले दाखिल-खारिज शिविर में मामलों के निष्पादन के अनुश्रवण के लिए अंचलवार वरीय पदाधिकारियों को नामित किया गया है.जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों को ससमय शिविर स्थल में उपस्थित होकर लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है.

बिचौलियों की जानकारी स्थानीय थाना को दें – उपायुक्त:

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों से अपने कार्यालय का पूरी तरह से नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा है.उन्होंने कहा कि कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित न रहें यह सुनिश्चित करें.कार्यालय में बिचौलिये के सक्रिय होने की जानकारी पर उन्होंने स्थानीय थाना को सूचित करने का निर्देश दिया.साथ ही कहा कि सभी पदाधिकारी/कर्मचारी कार्यालय की साफ-सफाई में योगदान दें, सप्ताह में एक दिन समय पूर्व कार्यालय आकर यथासंभव साफ-सफाई का प्रयास करें.

Related Posts

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान
Breaking

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

July 5, 2026
झारखंड में SIR की प्रक्रिया शुरू। कागज़ात लेकर रहें तैयार। आपके घर आएंगे BLO
Breaking

झारखंड में SIR की प्रक्रिया शुरू। कागज़ात लेकर रहें तैयार। आपके घर आएंगे BLO

June 30, 2026
झारखंड

रांची नगर निगम के लिए केंद्र से सहयोग मांगा गया, झारखंड सरकार से क्या है शिकायत ?

June 30, 2026
धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त
झारखंड

धनबाद में बड़ा हादसा, कोल वाशरी में चार मजदूरों की दब कर मौ/त

May 2, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने जनगणना के तहत स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानिए कैसे

May 1, 2026
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने महत्वपूर्ण पुस्तक का लोकार्पण किया, जानिए
झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने महत्वपूर्ण पुस्तक का लोकार्पण किया, जानिए

April 24, 2026
Load More

Recent News

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

by postnext
July 7, 2026

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

by postnext
July 6, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

by postnext
July 6, 2026

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

by postnext
July 5, 2026

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

by postnext
July 4, 2026

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

by postnext
July 4, 2026

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

by postnext
July 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.