• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

अंग्रेजी शासन के खिलाफ जनजाति समाज को संगठित करने वाले थे भगवान बिरसा मुंडा

June 9, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को गुलामी से मुक्ति की राह दिखाई, शहादत दिवस पर विशेष*

रांची : अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले आदिवासी समाज ने इसी झारखंड की भूमि पर आंदोलन किया था उसके बाद कहीं सिपाही विद्रोह हुआ था लेकिन सबसे पहले अंग्रेजों को आदिवासी नेतृत्व नहीं बेचैन किया था जब भगवान बिरसा मुंडा का समय आया तो उन्होंने समाज को संगठित कर गुलामी की वीडियो से मुक्ति का रास्ता बताएं बिरसा मुंडा ने सभी को संगठित होकर जोरदार आंदोलन का रास्ता भी दिखाया और नेतृत्व भी प्रदान किया‌। अंग्रेजों से लोहा लेने वाले आदिवासी समाज का योद्धा उस समय के कालखंड में होना एक बड़ी बात थी। कोई व्यक्ति ऐसे ही महान नहीं होता बल्कि बड़े काम और पवित्र उद्देश्य के लिए किए गए काम की वजह से वह महान कहलाता है। झारखंड ही नहीं पूरे आदिवासी समाज के लिए विशेष रूप से पूजनीय धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे। झारखंड में उन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है।

 

*समाज को जागरूक किया बिरसा मुंडा ने*

 

भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को आज की तारीख में खूंटी के उलीहातू में हुआ था। बचपन से ही भगवान बिरसा मुंडा के अंदर विलक्षण प्रतिभा थी। अंग्रेजों के खिलाफ जनजातीय समाज को गोलबंद करने वाले बिरसा मुंडा में अलौकिक शक्ति भी निहित थी। जनजाति इतिहास में उनका एक अलग स्थान है। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने शहादत दी। उन्होंने उन्हें अंग्रेजों ने दो बार गिरफ्तार किया था एक बार हजारीबाग जेल में रखा गया उसके बाद रांची जेल में रांची जेल में ही उनकी मौत हुई। अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करते हुए यह एक बड़ी शहादत थी। जनजातीय समाज के खौफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके पार्थिव शरीर को उनके परिवार को नहीं सौंपा गया बल्कि आनन्द पालन में पोस्टमार्टम करके करके डिस्टलरी पुल के पास अंतिम संस्कार कर दिया गया।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस हर साल 9 जून को मनाया जाता है। यह दिन झारखंड और पूरे भारत में उनके बलिदान और आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। 9 जून, 1900 को रांची जेल में उनका निधन हो गया था।

भगवान बिरसा मुंडा एक करिश्माई नेता और लोक नायक थे जिन्होंने 19वीं शताब्दी के अंत में अंग्रेजी हुकूमत और सामंती व्यवस्था के खिलाफ “उलगुलान” का नेतृत्व किया। उनका आंदोलन मुख्य रूप से छोटानागपुर क्षेत्र के आदिवासी समुदायों, विशेषकर मुंडा जनजाति के लोगों को एकजुट करने पर केंद्रित था।बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया, जिसे ब्रिटिश सरकार और स्थानीय जमींदार छीनने का प्रयास कर रहे थे।

जनजातीय नेतृत्व करने वाले बिरसा मुंडा ने न केवल अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष किया, बल्कि उन्होंने सामाजिक और धार्मिक सुधारों की भी जोरदार वकालत की। उन्होंने अपने लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने और अपनी पारंपरिक संस्कृति और मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उनके अनुयायी उन्हें “धरती आबा” (पृथ्वी पिता) के रूप में पूजते थे।

वर्ष 1900 में 9 जून के दिन उनकी शहादत ने भले ही उनके भौतिक जीवन का अंत कर दिया, लेकिन उनके आदर्शों और बलिदान ने आदिवासी समुदायों में स्वतंत्रता और आत्मनिर्णय की लौ को प्रज्ज्वलित रखा। उनके आदर्श को उस समय के लोगों ने अंगीकार किया उनकी शहादत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को ताकत दी ।बिरसा मुंडा को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक महान नायक और आदिवासी गौरव के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। उनका शहादत दिवस हमें उनके संघर्ष और बलिदान को नमन करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

*झारखंड के लोग उन्हें भगवान की तरह मानते हैं*

 

भगवान बिरसा मुंडा के नाम से इस क्षेत्र के लोग दशकों पहले से राजनीति या सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज करते हैं। सरकार के लिए हमेशा से वे वंदनीय रहे हैं।यहां की राजनीति के बड़े मार्गदर्शक और प्रेरणा पुंज रहे।इसलिए हर सरकारी और सामाजिक यहां तक कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण होता रहा है। 9 जून को राजधानी रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के शहीद स्थल पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम होता है। मालूम हो कि भगवान बिरसा मुंडा रांची जेल में ही शहीद हुए थे। भगवान बिरसा मुंडा को आज श्रद्धांजलि दी जा रही है। झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत में भगवान बिरसा मुंडा को इस मौके पर याद किया जाता है।

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों से मिलना अच्छा लगता है। जानिए क्यों ?
Breaking

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों से मिलना अच्छा लगता है। जानिए क्यों ?

November 29, 2026
सरला बिरला विश्वविद्यालय में क्रिएटिव कार्निवाल का हुआ आयोजन। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।
Breaking

सरला बिरला विश्वविद्यालय में क्रिएटिव कार्निवाल का हुआ आयोजन। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

November 29, 2026
बिहार के नालंदा का परिवार जा रहा था रजरप्पा। हादसे का हुआ शिकार।तेरह की मौ/त।
Breaking

बिहार के नालंदा का परिवार जा रहा था रजरप्पा। हादसे का हुआ शिकार।तेरह की मौ/त।

November 29, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।
Breaking

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

November 28, 2026
लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।
Breaking

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

November 28, 2026
पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा
Breaking

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

November 27, 2026
Load More

Recent News

सरला बिरला विश्वविद्यालय में क्रिएटिव कार्निवाल का हुआ आयोजन। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

सरला बिरला विश्वविद्यालय में क्रिएटिव कार्निवाल का हुआ आयोजन। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

by Rajesh Kumar
November 29, 2026

बिहार के नालंदा का परिवार जा रहा था रजरप्पा। हादसे का हुआ शिकार।तेरह की मौ/त।

बिहार के नालंदा का परिवार जा रहा था रजरप्पा। हादसे का हुआ शिकार।तेरह की मौ/त।

by Rajesh Kumar
November 29, 2026

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

by Rajesh Kumar
November 28, 2026

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

by Rajesh Kumar
November 28, 2026

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.