• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

SBU में REMAP 2025 का हुआ आयोजन, इसके महत्व को जानिए

June 27, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची: उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में सरला बिरला विश्वविद्यालय का अपनी एक  महत्वपूर्ण पहचान है। यहां कई तरह के प्रयोग शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए आयोजित होते हैं। शिक्षकों में अनुसंधान क्षमताओं और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के निमित्त सरला बिरला विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम — “रिसर्च मेथडोलॉजी एडवांस्ड प्रोग्राम (REMAP 2025) का आज समापन हुआ।

इस कार्यक्रम में भारत और विदेशों से सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा सत्रों का आयोजन किया गया। प्रमुख विशेषज्ञों में एसबीयू के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, संत ज़ेवियर्स कॉलेज, कोलकाता की डॉ. सुमंत दत्ता, सनवे यूनिवर्सिटी, मलेशिया के डॉ. चार्ल्स जेबराजकृती, गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन डॉ. अम्बरती नागेश्वर राव, बीआईटी मेसरा के प्रो. आनंद प्रसाद सिन्हा, जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के डॉ. पी. श्रीनिवासन, वीएनएसजीयू, सूरत के डॉ. धवल मेहता, प्रधान संपादक FIIB बिजनेस रिव्यू के डॉ. सुधीर राणा, फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट और REMAP 2025 के संयोजक डीन डॉ. अरबिंद भंडारी शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में प्रकाशन में नैतिकता, उच्च-इंडेक्स जर्नल लेखन, अनुसंधान में एआई, मापन एवं स्केलिंग तकनीक और भौगोलिक डेटा का उपयोग जैसे प्रमुख विषय शामिल रहे। प्रतिभागियों को एसपीएसएस, एनविवो, स्मार्ट पीएलएस बिब्लियोमेट्रिक विश्लेषण तथा परामीट्रिक और नॉन-पेरामीट्रिक हाइपोथीसिस परीक्षण जैसे टूल्स के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

 

समापन सत्र में डॉ. अरविंद भंडारी द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया।

विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने शिक्षकों की सामाजिक भूमिका पर बल देते हुए राष्ट्र निर्माण में सहायक प्रभावी अनुसंधान को बढ़ावा देने की बात कही। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने REMAP 2025 के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और शोध प्रक्रिया में एआई जैसी उभरती तकनीकों के समावेश की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय में मजबूत अकादमिक शोध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रजिस्ट्रार प्रो. एस.बी. डांडिन ने कार्यक्रम को शोध योजना के लिए दूरदर्शी रोडमैप बताया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Posts

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह
Breaking

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

October 8, 2026
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।
Breaking

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

October 7, 2026
रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।
Breaking

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

October 7, 2026
रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Breaking

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

October 7, 2026
वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।
Breaking

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

October 7, 2026
झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।
Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

October 6, 2026
Load More

Recent News

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.