• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

बालू घाटों की नीलामी को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक

August 20, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची:बालू घाटों की नीलामी को लेकर सरकार गंभीर हो गई है।मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सभी उपायुक्तों को राज्य के तमाम व्यावसायिक बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया सितंबर के पहले पखवारे तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त नीलामी के पहले बालू घाटों की नई पालिसी को पूरी तरह समझ लें, ताकि नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी हो और उस दौरान कोई तकनीकी समस्या नहीं आये। इसके लिए उन्होंने खनन पदाधिकारी सहित उपायुक्तों को भी बेसिक जानकारी के लिए प्रशिक्षित होने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद सिर्फ यह है कि उपायुक्त पूरी स्पष्टता और तैयारी के साथ नीलामी को संपन्न करा सकें। यह राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। नई बालू नीति से सरकार की मंशा जहां उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर बालू सर्वसुलभ कराना है, वहीं बालू के अवैध कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और अन्य राज्यों से बालू के आवक को हतोत्साहित करना है। वह बुधवार को बालू घाटों की नीलामी को लेकर तमाम उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुखातिब थीं।

खान सचिव अरवा राजकमल और खान निदेशक राहुल सिन्हा ने कहा कि बालू घाटों की नीलामी में खान विभाग के साथ उपायुक्तों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। इसलिए सभी उपायुक्त इसे गंभीरता से लें और पूरी स्पष्टता तथा तैयारी के साथ नीलामी प्रक्रिया संपन्न करायें। इसके लिए उन्होंने उपायुक्तों को नीलामी प्रक्रिया का मॉक ड्रिल करने की भी सलाह दी। साथ ही पूरी प्रक्रिया से नीलामी लेने वालों को भी अवगत कराने को कहा। जरूरी होने पर हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर के बाद से बालू घाटों से खनन पर ग्रीन ट्रिब्यूनल का प्रतिबंध खत्म होगा। उसके पहले बालू घाटों की नीलामी पूर्ण होने से खनन ससमय शुरू होगा और राज्य में बालू की किल्लत नहीं होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बालू का दर निर्धारण सरकार नहीं करेगी। लेकिन, बालू का वैध कारोबार हो, इसकी पूर्ण व्यवस्था प्रशासन करेगा। उपायुक्तों को यह अधिकार होगा कि नियम का अनुपालन नहीं करने वाले का ठेका रद्द कर सकें।

बालू घाटों को दो कैटेगरी में विभाजित किया गया है। पहली कैटेगरी में पांच हेक्टेयर से कम रकबा वाले बालू घाट होंगे। इनका संचालन ग्राम सभा के माध्यम से होगा। ऐसे 374 बालू घाट हैं। दूसरी कैटेगरी में 5 हेक्टेयर से अधिक रकबा वाले बालू घाटों की नीलामी होगी। इसके लिए छोटे-बड़े बालू घाटों को मिलाकर कुल 60 समूह बनाये गये हैं। किसी भी एक व्यक्ति को एक हजार हेक्टेयर से अधिक रकबा का बालू घाट नहीं दिया जाएगा और दो से अधिक समूह का ठेका भी नहीं दिया जाएगा। इसके पहले बालू घाटों की नीलामी की पूरी प्रक्रिया को पीपीटी के माध्यम से उपायुक्तों से साझा किया गया। खनन से जुड़े पर्यावरण के मसले पर सिया के सदस्य श्री राजीव लोचन बख्शी ने विस्तार से प्रकाश डाला। जैप आइटी के प्रतिनिधियों ने नीलामी की तकनीकी प्रक्रिया को विस्तार से बताया, ताकि कोई उलझन नहीं रहे।

 

Related Posts

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।
Breaking

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

October 10, 2026
रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।
Breaking

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

October 9, 2026
शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?
Breaking

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

October 9, 2026
मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।
Breaking

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

October 8, 2026
इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह
Breaking

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

October 8, 2026
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।
Breaking

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

October 7, 2026
Load More

Recent News

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

by Rajesh Kumar
October 10, 2026

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

by Rajesh Kumar
October 9, 2026

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

by Rajesh Kumar
October 9, 2026

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.