• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home अपराध

छत्तीसगढ़ में 103 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जानिए कैसे हुआ

October 3, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

न्यूज़ डेस्क – देश को नक्सली समस्या से मुक्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है।लगातार चल रहे आपरेशन से नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षाबलों की पहुंच बनी है । पूरे देश में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान का बड़ा परिणाम आने लगा है। नक्सलियों को लग गया है कि उनका धंधा अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा‌।इसलिए अब वे सरकार की नीतियों का लाभ उठाते हुए सरेंडर कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में ऐसा ही एक बड़ा सरेंडर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

*छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुआ आत्मसमर्पण कार्यक्रम*

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भाकपा माओवादियों का एक बड़ा नक्सली जत्था सरकार के समक्ष आत्म समर्पण के लिए तैयार हुआ। कुल 103 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियार समेत समर्पण कर दिया।इनमें 49 इनामी नक्सली थे और उनके ऊपर 1 करोड़ 6 लाख 30000 रुपए का इनाम घोषित था। यह अब तक का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर माना जाता है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान संगठन के अंदर मतभेद और समर्थकों की अपेक्षा यह सभी कारण आत्मसमर्पण के कारण बताए जाते हैं। सरकार की ओर से इन सभी नक्सलियों को पुनर्वास वह आत्मसमर्पण नीति के तहत 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इन्हें समर्पण नीति के तहत अन्य सुविधा भी दी जा रही है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि इन नक्सलियों के परिजन भी चाहते थे कि वह समाज की मुख्य धारा में आएं।इधर गंगालुर जिले में एक मुठभेड़ भी हुई जिसमें एक नक्सली मारा गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साइन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आत्म समर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्लार योजना ने लाल आतंक के भ्रम से भटके हुए लोगों के दिलों में विश्वास का दीपक जलाया है। पूना मारगेम अभियान से प्रेरित होकर बीजापुर में इन 103 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। हम आपको बता दें कि आत्मसमर्पण करने वाले 49 नक्सली पर एक करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपए का इनाम था।

*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दे रखी है चेतावनी*

 

मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों को साफ तौर पर हिदायत दी है कि हथियार के साथ सभी नक्सली सरेंडर करें, सरकार की नीतियों का उन्हें लाभ मिलेगा नहीं तो मुठभेड़ में मारे जाएंगे।मालूम हो कि नक्सली संगठन की ओर से एक पत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया जिसमें सीज फायर की चर्चा की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर कह दिया है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा कोई सीज फायर नहीं होगी‌।मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलियों का सफाया करने का लक्ष्य रखा गया है।

झारखंड में भी नक्सलियों के लिए यह संदेश है कि वे जितनी भी संख्या में बचे हैं, वे सरेंडर करें। उन्हें झारखंड सरकार की ‘नई दिशा’ सरेंडर पालिसी का लाभ दिया जाएगा। उन्हें पुनर्वास कराया जाएगा।यह उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में भी नक्सली सरेंडर कर सकते हैं।

Related Posts

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग
Breaking

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

July 7, 2026
14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग
Breaking

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

July 6, 2026
गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।
Breaking

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

July 6, 2026
हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान
Breaking

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

July 5, 2026
वैभव सूर्यवंशी की इंडिया टीम 11 में एंट्री, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।
Breaking

वैभव सूर्यवंशी की इंडिया टीम 11 में एंट्री, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।

July 4, 2026
Breaking

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

July 4, 2026
Load More

Recent News

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

by postnext
July 7, 2026

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

by postnext
July 6, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

by postnext
July 6, 2026

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

by postnext
July 5, 2026

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

by postnext
July 4, 2026

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

by postnext
July 4, 2026

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

by postnext
July 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.