• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home अपराध

चाईबासा में नक्सली के खिलाफ बड़ी सफलता। एक करोड़ का नक्सली अनल दा ढेर।

January 22, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : यह बहुत बड़ी ख़बर है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान को बड़ी सफलताहसिल हुई है। केंद्रीय बलों के साथ मिलकर पुलिस ने सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों की कमर तोड़ दी है।गुरुवार को हुए भीषण एनकाउंटर में भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय कमेटी सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल दा (उर्फ पतिराम मांझी) को मार गिराया गया है। आईजी अभियान माइकल एस राज ने अनल के मारे जाने की पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में अनल के साथ अन्य 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, जिनमें कई इनामी शामिल हैं।

यह कार्रवाई झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में छोटानागरा थाना अंतर्गत कुंभडीह गांव के पास हुई।सुरक्षा बलों को सटीक खुफिया सूचना मिली थी कि अनल दा का दस्ता बड़ी घटना की साजिश रच रहा है।इसके आधार पर कोबरा, जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की।सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में जबरदस्त गोलीबारी हुई। एनकाउंटर के बाद चलाए गए सर्च अभियान में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर और सैकड़ों कारतूस शामिल हैं. ग्रामीणों की मदद से शवों की पहचान की जा रही है

ऑपरेशन: एक करोड़ का इनामी अनल दा ढेर

कुख्यात नक्सली अनल दा झारखंड के गिरिडीह जिले का निवासी था और वर्षों से सारंडा के घने जंगलों में छिपा हुआ था।वह भाकपा (माओवादी) की झारखंड-बिहार स्पेशल एरिया कमेटी से जुड़ा था और संगठन की कमान संभाल रहा था।उसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।इस एनकाउंटर के बाद झारखंड में अब मात्र दो एक करोड़ के इनामी नक्सली बचे हैं। यह एक बड़ी सफलता मानी जाती है।

इस मुठभेड़ में मारे गए अन्य नक्सलियों में कई महत्वपूर्ण कमांडर शामिल बताए जा रहे हैं।पुलिस का दावा है कि यह ऑपरेशन अनल के दस्ते को पूरी तरह निशाना बनाने के लिए चलाया गया था, जिसमें मिसिर बेसरा जैसे अन्य बड़े नाम भी शामिल थे, हालांकि उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

2025 झारखंड पुलिस के लिए नक्सल विरोधी अभियान का रिकॉर्ड वर्ष

साल 2025 में एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली थी। झरखंड पुलिस के लिए नक्सल फ्रंट पर अभूतपूर्व सफलता वाला वर्ष साबित हुआ।केंद्रीय बलों के साथ मिलकर पुलिस ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे राज्य से लाल आतंक का सूर्य अस्त होने के कगार पर पहुंच गया।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2025 में एनकाउंटर में 32 नक्सली मारे गए, 30 ने हथियार डाल दिए और 279 को गिरफ्तार किया गया।जनवरी से दिसंबर तक चले अभियानों में कई एक करोड़ और लाखों के इनामी नक्सलियों को खत्म किया गया।

2001 से 2010 तक झारखंड पुलिस का एनकाउंटर में नक्सली मार गिराने का रिकॉर्ड लगभग शून्य था, जब नक्सलवाद चरम पर था। लेकिन 2011 से कार्रवाई तेज हुई और 2011-2024 तक 191 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया।2025 में 32 की संख्या ने कुल आंकड़े को 235 तक पहुंचा दिया (2001-2025). राज्य पुलिस के प्रयासों से नक्सली प्रभावित क्षेत्र सिकुड़ गए हैं और अब मुख्य रूप से सारंडा जैसे सीमित इलाकों तक सीमित रह गए हैं।

Related Posts

पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने विकसित भारत विषय पर Expert Talk में कही बड़ी बात, जानिए।
Breaking

पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने विकसित भारत विषय पर Expert Talk में कही बड़ी बात, जानिए।

August 24, 2026
दिल्ली एयरपोर्ट को भारी बारिश ने बना दिया तालाब, सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित
Breaking

दिल्ली एयरपोर्ट को भारी बारिश ने बना दिया तालाब, सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित

August 24, 2026
JPSC – JSSC रिफॉर्म्स मंच से जुड़ी छात्रा आंदोलनकारी की सहायता के लिए भाजपा के नेतागण पहुंचे थाने।
Breaking

JPSC – JSSC रिफॉर्म्स मंच से जुड़ी छात्रा आंदोलनकारी की सहायता के लिए भाजपा के नेतागण पहुंचे थाने।

August 24, 2026
SIR का वेरिफिकेशन कल से होगा शुरू, जानिए घर पहुंचेंगे BLO
Breaking

SIR का वेरिफिकेशन कल से होगा शुरू, जानिए घर पहुंचेंगे BLO

August 24, 2026
सुप्रीम कोर्ट में JPSC – JSSC घोटाले की CBI जांच की मांग संबंधी याचिका पर राज्य सरकार और JPSC -JSSC को नोटिस
Breaking

सुप्रीम कोर्ट में JPSC – JSSC घोटाले की CBI जांच की मांग संबंधी याचिका पर राज्य सरकार और JPSC -JSSC को नोटिस

August 24, 2026
JMM ने भाजपा को दी नसीहत, छात्रों की आड़ में राजनीति बंद करे।
Breaking

JMM ने भाजपा को दी नसीहत, छात्रों की आड़ में राजनीति बंद करे।

August 23, 2026
Load More

Recent News

पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने विकसित भारत विषय पर Expert Talk में कही बड़ी बात, जानिए।

पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने विकसित भारत विषय पर Expert Talk में कही बड़ी बात, जानिए।

by Rajesh Kumar
August 24, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट को भारी बारिश ने बना दिया तालाब, सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट को भारी बारिश ने बना दिया तालाब, सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित

by Rajesh Kumar
August 24, 2026

JPSC – JSSC रिफॉर्म्स मंच से जुड़ी छात्रा आंदोलनकारी की सहायता के लिए भाजपा के नेतागण पहुंचे थाने।

JPSC – JSSC रिफॉर्म्स मंच से जुड़ी छात्रा आंदोलनकारी की सहायता के लिए भाजपा के नेतागण पहुंचे थाने।

by Rajesh Kumar
August 24, 2026

SIR का वेरिफिकेशन कल से होगा शुरू, जानिए घर पहुंचेंगे BLO

SIR का वेरिफिकेशन कल से होगा शुरू, जानिए घर पहुंचेंगे BLO

by Rajesh Kumar
August 24, 2026

सुप्रीम कोर्ट में JPSC – JSSC घोटाले की CBI जांच की मांग संबंधी याचिका पर राज्य सरकार और JPSC -JSSC को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट में JPSC – JSSC घोटाले की CBI जांच की मांग संबंधी याचिका पर राज्य सरकार और JPSC -JSSC को नोटिस

by Rajesh Kumar
August 24, 2026

JMM ने भाजपा को दी नसीहत, छात्रों की आड़ में राजनीति बंद करे।

JMM ने भाजपा को दी नसीहत, छात्रों की आड़ में राजनीति बंद करे।

by Rajesh Kumar
August 23, 2026

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

by Rajesh Kumar
August 23, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.