• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

झारखंड का स्वास्थ्य विभाग खतरनाक है। खून क्या देगा खून चूस रहा है, भाजपा का आरोप

March 24, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची: झारखंड भाजपा की प्रवक्ता राफ़िया नाज़ ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और राज्य सरकार जनता की जिंदगी के साथ खुला खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा,यह सरकार खून देने वाली नहीं, खून चूसने वाली बन चुकी है। जिस राज्य में थैलेसीमिया के मासूम बच्चों को एचआईवी संक्रमित (HIV+) खून चढ़ाया जाए और बिना सही मिलान के मिसमैच ब्लड देकर मरीजों की जान ली जाए, वह व्यवस्था नहीं बल्कि मौत का तंत्र बन चुका है।

राफ़िया नाज़ ने सरकार की नीयत और नाकामी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी लगातार रक्तदान शिविर लगाकर मानवता की सेवा कर रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार के पास न तो खून के सुरक्षित संग्रहण की तकनीक है और न ही आधुनिक भंडारण की व्यवस्था।

हैरानी की बात है कि सरकार रक्तदान को लेकर कोई जागरूकता अभियान तक नहीं चला रही……यह सीधी लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा,स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी केवल बयानबाजी में व्यस्त हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत सुधारने की कोई इच्छाशक्ति नहीं दिखती। पूरा सिस्टम लापरवाही, अराजकता का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है……ब्लड बैंक की गाड़ियां धूल फांक रही हैं और विभाग के कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

उन्होंने कहा जामताड़ा, दुमका, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह और पलामू जैसे जिलों में ब्लड बैंक या तो खाली हैं या बेहद कम स्टॉक पर चल रहे हैं।

जहां रोजाना 15–25 यूनिट रक्त की जरूरत है, वहां आधा भी उपलब्ध नहीं…..यह सरकार की घोर विफलता का जीता-जागता प्रमाण है।

राफिया ने कहा,प्रसव के दौरान खून की कमी से गर्भवती महिलाओं की मौत और नवजात बच्चों का खतरे में पड़ना अत्यंत दर्दनाक है। गंभीर मरीज खून के अभाव में तड़प रहे हैं, और गलत रक्त चढ़ाने से लोगों की जान जा रही है ………यह केवल लापरवाही नहीं, यह सरकार की अमानवीयता और असंवेदनशीलता का प्रमाण है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में खून की भारी कमी के बीच ब्लैक मार्केटिंग (Black Marketing )का गंदा खेल खुलेआम चल रहा है।

उन्होंने कहा गरीबों की मजबूरी को कमाई का जरिया बना दिया गया है। सरकार अगर चाहे तो इस पर तुरंत रोक लगाकर दोषियों को सख्त सजा दे सकती है, लेकिन इच्छाशक्ति की कमी साफ दिखती है।

आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में हर महीने 10,000–12,000 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि उपलब्धता कई बार 6,000–7,000 यूनिट तक ही सीमित रहती है — यानी 30–40% की भारी कमी।यह कमी ही लोगों की जान ले रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

राफ़िया नाज़ ने कहा,यह केवल विफलता नहीं, बल्कि जनजीवन के साथ सीधा अपराध है। झारखंड सरकार के दावे खोखले हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की ज़रूरत है साथ ही नियमित जागरूकता अभियान चलाए जाएं और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाए ,ताकि किसी भी नागरिक की मौत खून के अभाव में न हो।

#IrfanAnsari #Rafianaaz #BJP

Related Posts

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।
Breaking

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

November 28, 2026
लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।
Breaking

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

November 28, 2026
पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा
Breaking

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

November 27, 2026
झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।
Breaking

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

November 27, 2026
गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
Breaking

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

November 27, 2026
कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।
झारखंड

कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।

November 26, 2026
Load More

Recent News

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कह दी बड़ी बात। संघर्ष से सरोकार तक के बारे में बताया।

by Rajesh Kumar
November 28, 2026

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 करने का प्रस्ताव। केंदीय केबिनेट ने लिया फैसला।

by Rajesh Kumar
November 28, 2026

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान की गायिकी ने जलवा बिखेरा

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

गोड्डा के मो फैज़ानुल्लाह ने दिव्यांगता को दी मात, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।

कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए रांची में निकाला मार्च, प्रमुख लोग हुए शामिल।

by Rajesh Kumar
November 26, 2026

संविधान के मूल्यों के साथ मौलिक कर्तव्यों का बोध भी जरूरी : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

संविधान के मूल्यों के साथ मौलिक कर्तव्यों का बोध भी जरूरी : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

by Rajesh Kumar
November 27, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.