• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड झारखंड सरकार

BJP विधायक मंजू कुमारी के साथ IAS के व्यवहार पर बाबूलाल का बयान

April 10, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : भाजपा का यह आरोप है कि सरकार के अधिकारी माननीय के साथ उचित व्यवहार नहीं करते हैं। इसका एक दिया गया है।

जमुआ विधायक के साथ राज्य के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव द्वारा कार्यालय में किए गए अमर्यादित ,अहंकारी व्यवहार पर बोले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

*झारखंड में कतिपय मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा : बाबूलाल मरांडी*

 

*अधिकारी जनप्रतिनिधियों को भी समझ रहे ‘दरबारी’*

 

*मुख्यमंत्री लें संज्ञान, ऐसे अधिकारियों को बताएं औकात*

 

जमुआ की भाजपा विधायक मंजू कुमारी द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात के दौरान उक्त अधिकारी के अहंकार पूर्ण रवैए पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा बताया है।

बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा है कि जो तस्वीर सामने आई है, वह सिर्फ एक तस्वीर नहीं… यह सत्ता पोषित घमंड और व्यवस्था की सड़ांध का जीता-जागता प्रमाण है। एक तरफ जनता द्वारा चुनी गई माननीय विधायक, और दूसरी तरफ एक विवादों में घिरे रहे अधिकारी… लेकिन व्यवहार ऐसा, मानो जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि कोई फरियादी सामने बैठा हो! क्या यही लोकतंत्र है? क्या यही सम्मान है जनता के वोट का?

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री तक आम नागरिक को अपने पास बैठाकर सम्मान देते हैं, तो ये राज्य के अधिकारी किस घमंड में चूर हैं? जो अधिकारी विधायक की गरिमा नहीं समझता, वो आम जनता को क्या समझेगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पथ निर्माण विभाग पहले ही भ्रष्टाचार के दागों से सना हुआ है… और अब उसके अधिकारी जनप्रतिनिधियों को भी ‘दरबारी’ समझने लगे हैं! अहंकार इतना कि शिष्टाचार भी भूल गए? ये तो और भी शर्मनाक है कि एक महिला विधायक के साथ भी ऐसा अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र का अपमान है।

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से संज्ञान लेते हुए ऐसे ‘कमाऊ, बेलगाम और मनबढू’ अधिकारियों को उनकी औकात याद दिलाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री उन्हें समझाइए कि वे जनता के सेवक हैं, शासक नहीं! अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह साफ संदेश जाएगा कि झारखंड में ऐसे विवादास्पद तमाम अधिकारी ही असली सत्ता हैं और मुख्यमंत्री सहित दूसरे जनप्रतिनिधि सिर्फ नाम के हैं। व्यवस्था की गरिमा बचाने के लिये अनुशासन बनाये रखना बेहद ज़रूरी है।  याद रखें अहंकार और भ्रष्टाचार का अंत हमेशा एक ही होता है…जेल, बेल और उम्रभर की बदनामी। फैसला हेमंत सोरेन जी को करना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान बचाना है या ऐसे ही घमंडी अधिकारियों को खुली छूट देनी है? एक दिन जब सीएम भी कभी सत्ता से बाहर होगें न तो ऐसे ही अधिकारी उन्हें भी औकात बताने में तनिक भी परहेज नहीं करेंगे। यह बात उन्हें याद रखनी चाहिए।

#BabulalMarandi #Manjukumarimla

Related Posts

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।
Breaking

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

October 8, 2026
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।
Breaking

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

October 7, 2026
रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।
Breaking

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

October 7, 2026
वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।
Breaking

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

October 7, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे।
Breaking

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे।

October 7, 2026
झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।
Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

October 6, 2026
Load More

Recent News

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.