• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

SBU में समर इंटर्नशिप का शुभारंभ, जानिए विस्तार से

June 9, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची – शिक्षा जगत में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘आदित्य बिरला समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026’ का शुभारंभ आज से शुरू हुआ। जेन जी के सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू किया गया यह कार्यक्रम प्रयोगात्मक एवं प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण पद्धति पर आधारित है। कार्यक्रम 31 जुलाई 2026 तक संचालित होगा। समकालीन और अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में रखकर तैयार किए गए इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के चयनित छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 2000 रु की फेलोशिप राशि दी जाएगी। इंटर्नशिप में बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को ₹2000 की अतिरिक्त राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों के साथ-साथ निर्मला कॉलेज एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रीय शिक्षण संस्थानों के प्रतिभाशाली छात्र भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं। विद्यार्थियों को पीडी एंड लाइफ स्किल, स्पोर्ट्स, योगा एवं गेम्स से लेकर आईओटी, डिजिटल मीडिया, ड्रोन एंड रोबोटिक्स, फिनटेक, इंटरनेट वेब एंड नेटवर्क एवं ग्रुप प्रोजेक्ट की जानकारी इंटर्नशिप के दौरान प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर अपने संबोधन में एसबीयू के  कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने चयनित प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए भारत के विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में प्रौद्योगिकी, आधारभूत संरचना, मजबूत अर्थव्यवस्था और मानव विकास की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरला बिरला विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर स्वच्छ एवं हरित वातावरण में इन महत्वपूर्ण कौशलों को सीखने का अवसर प्रदान कर रहा है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले  राज्यसभा सांसद एवं निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की।

विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में प्रसिद्ध उद्योगपति आदित्य बिरला की प्रेरणादायी विरासत का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से इस प्रतिष्ठित नाम की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, वित्तीय प्रबंधन तथा भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे विविध विषयों पर आधारित कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने और समय प्रबंधन में अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एस.बी. डांडिन ने इस कार्यक्रम को झारखंड का अपनी तरह का पहला समर इंटर्नशिप मॉडल बताते हुए कहा कि यह डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप नई प्रतिभाओं को विकसित करने का कार्य करते हुए विद्यार्थियों में महत्वपूर्ण कौशल का विकास करेगा।

कार्यक्रम में प्रो. जगनाथन ने व्यक्तित्व विकास विषय पर आधारित प्रथम सत्र का संचालन किया तथा विद्यार्थियों के साथ व्यक्तित्व निखार से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव एवं सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. वी.एन.एल. लक्ष्मी दुर्गा एवं डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने धन्यवाद भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन डॉ. पिंटू दास ने किया।

एसबीयू के  प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान ने संस्थान में समर इंटर्नशिप के आयोजन पर आयोजन टीम के सदस्यों और चयनित विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

#SBU

Related Posts

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।
Uncategorized

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।

June 30, 2026
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Uncategorized

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

June 30, 2026
आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु
Uncategorized

आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु

June 29, 2026
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Uncategorized

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

June 29, 2026
रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा
Uncategorized

रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा

June 27, 2026
रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Uncategorized

रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

June 26, 2026
Load More

Recent News

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह म/र्ड/र केस की CBI जांच की मांग, भाजपा की राज्यपाल से मांग

by postnext
July 7, 2026

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

14 वीं JPSC सिविल सेवा PT परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़,CBI जांच हो, भाजपा की मांग

by postnext
July 6, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

by postnext
July 6, 2026

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

हेमन्त सोरेन को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में पता नहीं,DSPMU का नाम बदलने के निर्णय से बंगाली समाज को पीड़ा हुई होगी, प्रदीप वर्मा का बयान

by postnext
July 5, 2026

AJSU के महिला अधिवेशन में क्या रहा ख़ास, सुदेश महतो ने कही बड़ी बात।

by postnext
July 4, 2026

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

CEO के रवि कुमार ने अपना स्व गणना प्रपत्र अपने आवास पर भरा,BLO को दस्तावेज सौंपा।

by postnext
July 4, 2026

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

हिमांशु सिंह की ह/त/या ख़राब विधि व्यवस्था का बड़ा उदाहरण, परिजनों से मिल कर बोले भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू।

by postnext
July 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.