• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

SBU और जोहो के भी बीच करार आखिर किस लिए हुआ है ?

June 16, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है।

सरला बिरला विश्वविद्यालय और जोहो कॉर्पोरेशन के बीच एमओयू, उद्योगोन्मुखी शिक्षा एवं डिजिटल कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

सरला बिरला विश्वविद्यालय ने जोहो कॉर्पोरेशन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। करार का उद्देश्य उद्योग-जगत और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों के लिए प्रौद्योगिकी-सक्षम शिक्षण को बढ़ावा देना है। एमओयू हस्ताक्षर समारोह के उपरांत जोहो कॉर्पोरेशन के वाइस प्रेसिडेंट (ग्लोबल एलायंसेस) के. पी. नारायणन द्वारा “लर्निंग टू लर्न” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक,  कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा कुलसचिव प्रो. एस. बी. डांडिन, विवि के सभी संकायाध्यक्ष, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के शिक्षकगण अधिकारी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में रापगुरु के निदेशक सीए राकेश सिंह भी शामिल रहे।

यह करार एमओयू जोहो कॉर्पोरेशन की “जोहो एडुकनेक्ट” पहल के अंतर्गत हुआ , जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल एवं एंटरप्राइज एप्लिकेशन संबंधी कौशल प्रदान करना है। इस साझेदारी के माध्यम से सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जोहो बुक्स पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह एक अग्रणी क्लाउड-आधारित अकाउंटिंग एवं बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। यह सहयोग विद्यार्थियों को आधुनिक व्यावसायिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर अकादमिक शिक्षा और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच की दूरी को कम करने में सहायक होगा। साथ ही, जोहो विशेषज्ञों एवं प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा आनेवाले दिनों में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन भी किया जाएगा।

इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को जोहो बुक्स के स्टूडेंट एडिशन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे क्लाउड-आधारित अकाउंटिंग और व्यावसायिक अनुप्रयोगों में व्यावहारिक दक्षता विकसित कर सकेंगे। कार्यक्रम में मूल्यांकन एवं प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) की व्यवस्था भी होगी, जिससे विद्यार्थी अपने कौशल को प्रमाणित कर सकेंगे, रोजगार की संभावनाओं को बढ़ा सकेंगे तथा लेखांकन, वित्त, उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में करियर के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे। यह साझेदारी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और सतत सीखने की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करेगी।

अपने संबोधन में  के. पी. नारायणन ने आज के तेजी से बदलते व्यावसायिक और तकनीकी परिवेश में आजीवन सीखने, अनुकूलनशीलता तथा कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। “लर्निंग टू लर्न” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, परिवर्तन को अपनाने तथा निरंतर अपने ज्ञान और कौशल को अद्यतन करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे पेशेवर दुनिया में प्रतिस्पर्धी बने रह सकें।

सरला बिरला विश्वविद्यालय और जोहो कॉर्पोरेशन के बीच यह सहयोग उद्योग-सम्मिलित शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों की व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण के अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक होगा। एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

  1. #SBU

Related Posts

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।
Uncategorized

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।

June 30, 2026
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Uncategorized

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

June 30, 2026
आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु
Uncategorized

आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु

June 29, 2026
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Uncategorized

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

June 29, 2026
रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा
Uncategorized

रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा

June 27, 2026
रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Uncategorized

रामगढ़ में बड़ा हादसा,7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

June 26, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.