• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

एजुकेशन समिट में देश के नामी विश्वविद्यालय शामिल हुए

June 21, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

भारत एजुकेशन समिट का हुआ समापन, 200 से अधिक निजी विश्वविद्यालयों ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (CIPU) द्वारा आयोजित दो दिवसीय तृतीय भारत हायर एजुकेशन समिट का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर के 200 से अधिक निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

सम्मेलन में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय शिक्षा सचिव श्रओ भास्कर चटर्जी, आईएएस (विशिष्ट अतिथि), सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर बलविंदर सिंह संधू, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रविराज सीतारमण, एमआईटी-डब्ल्यूपीयू, पुणे के एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट एवं सीआईपीयू के संस्थापक राहुल कराड तथा सीआईपीयू के अध्यक्ष एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक सहित अनेक शिक्षाविदों एवं नीति-निर्माताओं ने सहभागिता की।

सम्मेलन के दौरान विचार-विमर्श का केंद्र बिंदु “विकसित भारत 2047” का परिवर्तनकारी एजेंडा रहा। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय विकास, नवाचार, कौशल संवर्धन तथा मानव पूंजी निर्माण के प्रमुख केंद्र हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

मुख्य अतिथि श्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में आज के समय में एआई की उपयोगिता पर अपना विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने एनईपी के लाभ पर भी बात की। विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक शिक्षा के महत्व पर वक्तव्य देते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण में उपयोगी करार दिया। विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण एवं उससे उनके भविष्य पर पड़ने वाले सकारात्मक परिवर्तनों पर भी उन्होंने बात की। श्री राहुल कराड ने नवाचार पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को इससे होने वाले लाभ और इसके भविष्य पर बात की।

 

अपने संबोधन में प्रो. गोपाल पाठक ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही उल्लेखनीय प्रगति का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को देश के सभी विश्वविद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाना समय की मांग है।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो. सी. जगन्नाथन तथा राज्यसभा सांसद एवं निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सम्मेलन के सफल आयोजन पर आयोजक मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Posts

नवंबर महीने में कई बदलाव होने वाले हैं, जानिए आपसे क्या जुड़ा है ?
Breaking

नवंबर महीने में कई बदलाव होने वाले हैं, जानिए आपसे क्या जुड़ा है ?

October 29, 2026
DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।
Uncategorized

DC मंजूनाथ भजंत्री ने EVM के रख रखाव को देखा।

June 30, 2026
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Uncategorized

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

June 30, 2026
आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु
Uncategorized

आज भगवान जगन्नाथ का स्नान, एकांतवास में जाएंगे प्रभु

June 29, 2026
काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन
Uncategorized

काव्या मारन करने जा रही हैं शादी, जानिए किससे ब्याह रचाने वाली हैं SRH की मालकिन

June 29, 2026
रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा
Uncategorized

रात में महिला की दूसरे मर्दों से बातचीत चरित्रहीनता का सबूत नहीं, जानिए कोर्ट ने क्यों कहा

June 27, 2026
Load More

Recent News

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल इन शर्तों पर समाप्त हुई, सम्मान फाउंडेशन का हटाने का फैसला।

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल इन शर्तों पर समाप्त हुई, सम्मान फाउंडेशन का हटाने का फैसला।

by Rajesh Kumar
November 23, 2026

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस सादगी से आयोजित हुआ, मुख्यमंत्री ने 2050 का लक्ष्य निर्धारित किया।

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस सादगी से आयोजित हुआ, मुख्यमंत्री ने 2050 का लक्ष्य निर्धारित किया।

by Rajesh Kumar
November 22, 2026

शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?

विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, जानिए कुछ ख़ास ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, जानिए कुछ ख़ास ?

by Rajesh Kumar
November 20, 2026

26 कैदी सम्मान की ज़िन्दगी जीने के लिए कैद से होंगे मुक्त, राज्य सज़ा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला।

26 कैदी सम्मान की ज़िन्दगी जीने के लिए कैद से होंगे मुक्त, राज्य सज़ा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला।

by Rajesh Kumar
November 20, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.