• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home देश

राज्यसभा से भी महिला आरक्षण विधेयक पारित मोदी की जय-जय, जानिए विस्तार से

September 21, 2023
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली – भारत में एक नये इतिहास का आगाज हुआ है. लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण की नई व्यवस्था लागू होने जा रही है.महिलाओं को 33% आरक्षण देने की व्यवस्था हो गई है.संसद में संसद के नए भवन में इतिहास लिख दिया गया है. देश की सर्वोच्च पंचायत ने महिलाओं को वह अधिकार दिया है जिसकी प्रतीक्षा दशकों से थी यानी राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी 33% देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन विधेयक – 2023 राज्यसभा से भी पारित हो गया. राज्यसभा में विधायक का कोई विरोध नहीं हुआ. विधायक के पक्ष में 215 वोट पड़े.अब यह विधेयक राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए जाएगा. उसके बाद यह कानून बन जाएगा.

संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन नए भवन से आरंभ हुआ.नए भवन के पहले सत्र में ही केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन विधेयक- 2023 पेश किया. बुधवार को यह विधेयक लोकसभा से दो तिहाई मत से अधिक बहुमत से पारित हो गया. इस विधेयक के पक्ष में 454 और विरोध में मात्र दो वोट पड़े. लोकसभा में इस विधेयक को लेकर जोरदार चर्चा हुई.लगभग सभी दलों के सदस्यों ने इसका समर्थन किया. कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के लिए उनके पति और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पहल शुरू की थी. कांग्रेस की तरफ से अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. कांग्रेस का यह मानना था कि यह विधेयक पारित कर इसे 2024 से ही लागू किया जाए. लोकसभा का चुनाव 2024 में होना है. लेकिन सरकार की ओर से बताया गया कि पहले जनगणना होगी.उसके बाद परिसीमन होगा यानी यह व्यवस्था 2029 से पहले लागू नहीं हो सकेगी.

राजनीतिक प्रक्रिया में 33% आरक्षण संबंधी विधेयक पारित होने से महिलाओं में खुशी देखी जा रही है.खास तौर पर राजनीतिक सोच रखने वाली या फिर भविष्य में चुनावी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने वाली महिलाओं के चेहरे खिले हुए हैं. भाजपा महिला मोर्चा शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में इस विधेयक के सांसद से पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करेगा.

संसद के दोनों सदन यानी लोकसभा और राज्यसभा से दो तिहाई से अधिक वोट से महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा.

संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन विधेयक-2023 के पारित होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए आरंभ से काम करते रहे हैं. यह विधेयक जो कुछ ही समय में कानून बन जाएगा, इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं को यह आरक्षण विश्व में भारत की एक नई पहचान बनाएगा. भारत आरंभ से नारी शक्ति का सम्मान करता आया है. इस देश में नारी पूजी जाती है. 33% आरक्षण मिलने से अब महिलाएं और सशक्त होंगी और शासकीय व्यवस्था में उनका एक बड़ा प्रभाव होगा.(DESK)

Related Posts

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।
Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

October 6, 2026
श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।
Breaking

श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।

October 6, 2026
भारत के हाथों हारा पाकिस्तान बेचारा,एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टीम ने हराया।
Breaking

भारत के हाथों हारा पाकिस्तान बेचारा,एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टीम ने हराया।

October 3, 2026
भारत माता के माथे पर स्वर्ण कुमकुम: आर्चरी में कुमुद महोद ने जीता गोल्ड।
Breaking

भारत माता के माथे पर स्वर्ण कुमकुम: आर्चरी में कुमुद महोद ने जीता गोल्ड।

October 3, 2026
Asian Games: हॉकी में भारत ने ऐसे जीता Gold। झारखंड की बेटी सलीमा के नेतृत्व वाली टीम का जलवा।
Breaking

Asian Games: हॉकी में भारत ने ऐसे जीता Gold। झारखंड की बेटी सलीमा के नेतृत्व वाली टीम का जलवा।

October 2, 2026
गांधी जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया।
Breaking

गांधी जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया।

October 2, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.