• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद बुलाया है, छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बंद

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा का बंद

August 10, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : झारखंड में छात्र आंदोलन चल रहा है। आज छात्रों के द्वारा विधानसभा का घेराव किया गया था। इस दौरान पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया। आंसू गैस के गोले दागे गए। कई छात्र घायल भी हुए। उधर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने वाले भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया। दिनभर होटवार में कैंप जेल में रखा गया। देर शाम छोड़ा गया। उसके बाद अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने अन्य नेताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में घोषणा की।

भाजपा ने हेमंत सरकार के द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को झारखंड बंद की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में उक्त घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि सुबह 8 बजे से ही बंदी प्रारंभ हो जाएगी। झारखंड बंद के दौरान झारखंड पूरा ठप्प रहेगा। केवल आवश्यक सेवाएं चालू रहेगी। कांवरियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस दिशा में सकारात्मक सहयोग करने की अपील भी की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विगत 17 दिनों से राज्य के छात्र कुंभकर्णी निद्रा में सोई राज्य सरकार को जगाने और 14 वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा सहित पिछले 7 वर्ष में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग का आग्रह कर रहे थे लेकिन हेमंत सरकार ने दमनात्मक रवैया अपनाया है। भारतीय जनता पार्टी की इसकी कड़ी निंदा करती है। राज्य सरकार ने बच्चों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया है। उन पर चार-चार बार लाठीचार्ज किया गया। रात्रि के 9 बजे भी छात्रों को पीटा गया। इस दौरान सैकड़ों छात्र घायल हुए हैं, कई छात्रों के लापता होने की भी सूचना है। कांग्रेस के समर्थन से चल रही हेमंत सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। इस सरकार ने वार्ता के नाम पर धोखा देने और ठगने का काम किया है। भाजपा चेतावनी देती है कि यह तानाशाही रवैया हेमंत सरकार बंद करें। भाजपा 24 घंटे छात्रों के साथ खड़ी है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस, राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि राहुल गांधी हेमंत सरकार से दो टूक बात करें। कांग्रेस राज्य सरकार से सीबीआई जांच करवाएं या फिर समर्थन वापसी की घोषणा करे।।

*नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि* रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं की नौकरी बेचे जाने के खिलाफ CBI जांच की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अब तक सिर्फ टाल-मटोल ही कर रही है। वार्ता के नाम पर बच्चों को टहलाया गया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों के साथ आज की कार्रवाई बर्बरतापूर्ण है। लेकिन यह कार्रवाई पहली बार नहीं है। 2024 से ही छात्रों के साथ सरकार ने अत्याचार किए गए हैं। लेकिन इस बार छात्र पूरे दमखम के साथ मैदान में डटे हुए हैं। राज्य सरकार ने इस बार बच्चों को टेंट लगाने की तक अनुमति नहीं दी।

उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों के दौरान जो परीक्षाएं हुईं, उनमें JSSC ने सहायक आचार्य की नियुक्ति का रिजल्ट भी टुकड़ों में जारी किया है। JSSC-CGL में छात्रों को नेपाल ले जाकर प्रश्न रटवाने के आरोप लगे हैं।

इस मामले में सीआईडी जांच पहले सही दिशा में थी बाद में सरकार के द्वारा पूरी टीम को बदल दिया गया। मनोज कौशिक के नेतृत्व में जांच शुरू हुई तो मामले की पूरी लीपापोती कर दी गई।

उन्होंने कहा कि PGT परीक्षा में भी धांधली के गंभीर आरोप सामने आए। उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ के दौरान 17 युवाओं की मौत हो गई। इसके अलावा JPSC की 11वीं-13वीं और 14वीं परीक्षाओं में भी कई स्तर पर धांधली के आरोप हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते की CID द्वारा गिरफ्तारी महज दिखावे की है। हेमंत सरकार विनय चौबे की तरह इन्हें भी बिना चार्जशीट दाखिल किए डिफॉल्ट बेल दिलाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देगी। राज्य सरकार की एजेंसिया सच को मिटाने का काम करती हैं। उन्होंने JSSC के प्रभारी चेयरमैन IAS प्रशांत कुमार पर भी नरमी सरकार की मेहरबानी को लेकर सवाल उठाया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के छात्र सिर्फ पूरे मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं। आखिर जब सरकार को लगता है कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है तो सीबीआई जांच कराने में क्या परेशानी है। झारखंड के मुख्यमंत्री अगर वास्तव में छात्रों का हित चाहते हैं, उनकी कोई संलिप्तता नहीं है तो अविलंब CBI जांच का आदेश दें।

इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

Related Posts

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह
Breaking

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

October 8, 2026
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।
Breaking

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

October 7, 2026
रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।
Breaking

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

October 7, 2026
रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Breaking

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

October 7, 2026
वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।
Breaking

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

October 7, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे।
Breaking

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे।

October 7, 2026
Load More

Recent News

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.