रांची- झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 8 जुलाई को बुलाया गया है.इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी में भी विधायक दल की बैठक आयोजित की.बैठक में एकदिवसीय संक्षिप्त सत्र में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने बैठक के बाद कहा कि झारखंड में महाठगबंधन रिटर्न्स सरकार है. यह सरकार जनता की नजरों में गिर गई है.उसका विश्वास खत्म हो गया है.इसलिए अब हेमंत सरकार के जाने का समय आ गया है इस सरकार का यह अंतिम शपथ ग्रहण था.उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें विरोध की आशंका है. उन्होंने कहा कि इस सत्र में ज्वलंत विषयों पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन सरकार ने एजेंडा में यह निर्धारित नहीं किया है.











