रांची- प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की छापेमारी ताबड़तोड़ शुरू हुई.मंगलवार की सुबह कांग्रेसी विधायक अंबा प्रसाद के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई. रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर 3 में सरकारी आवास पर ईडी की टीम पहुंची.इसके अलावे हजारीबाग बड़कागांव में भी अंबा प्रसाद के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.इसके अलावे उनके रिश्तेदारों के आवास पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है.प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को अंबा प्रसाद और उनके रिश्तेदारों के संबंध में कुछ खास इनपुट्स मिले थे.उसी के आधार पर छापेमारी की जा रही है.सूत्रों के अनुसार आय से अधिक संपत्ति का मामला हो सकता है.













