नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना एक पोस्ट डाला है जिसमें कहा गया कि चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी के कार्यकर्ताओं से बहुत समर्थन और प्यार मिला.सोशल मीडिया एक पर ‘मोदी का परिवार’ लगाने से उन्हें एक अलग ताकत मिली.एनडीए पार्ट 3 की यह सरकार काम करने के लिए बनी है जनता का यह जनादेश है कि हम सब मिलकर देश के लिए काम करें.विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंं.उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे लोग सोशल मीडिया हैंडल से मोदी का परिवार हटा लें. मालूम हो कि लालू यादव द्वारा जब यह कहा गया कि मोदी का कोई परिवार ही नहीं है तो भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर मोदी का परिवार लगा लिया था यानी इसका मतलब यह था कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी का परिवार है.











