- रांची- झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है .इसकी गहमागहमी शुरू हो गई है .सोमवार यानी 2 सितंबर को प्रदेश कार्यालय में शाम 7 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी.बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे.
- इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ,आदित्य साहू ,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रमुख रूप से शामिल होंगे.बताया जा रहा है कि इसमें लगभग 20 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा.झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा इस बैठक में शामिल होंगे.यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है.पार्टी का प्रयास है कि इसी महीने कम से कम 20 आरक्षित विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी.











