• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

भाजपा के संपर्क में JMM और कांग्रेस के कई विधायक

January 2, 2024
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची- झारखंड में नए साल के आगाज से ही राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है.यह हलचल सत्ता पक्ष के खेमे में हुई है .झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद से तो हर दिन लग रहा है जैसे क्या कुछ हो जाएगा.अभी तक जो संकेत है वह स्पष्ट है और वैसा ही होने जा रहा है.साफ तौर पर लग रहा है कि मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाएंगे.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद से सीट खाली करवा लिया गया है.मुख्यमंत्री सोच रहे हैं कि 6 महीने के अंदर संवैधानिक प्रावधान के अनुरूप गांडेय में उप चुनाव कराया जाएगा.ऐसे में उनकी धर्मपत्नी इस अनारक्षित विधानसभा सीट से चुनकर अपनी सदस्यता बना लेंगी.उल्लेखनीय है कि इसी साल के अंत में झारखंड विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है.
अब झारखंड बीजेपी की बात सुन लीजिए.भाजपा पर यह लगातार आरोप लगता रहा है कि राज्य की गठबंधन वाली हेमंत सरकार को हर तरह से परेशान किया जाता रहा है.सरकार बनने के बाद से ही तरह-तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं.कभी विधायकों को प्रभावित किया जाता रहा है. इस पर झारखंड बीजेपी के महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉक्टर प्रदीप वर्मा कहते हैं कि गठबंधन की सरकार अपने आप में विरोधाभास से ग्रसित है.भ्रष्टाचार और अन्य तरह के आरोपों से घिरी है.हेमंत सरकार जनता की नजर में गिर गई है.इसे गिराने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है.झारखंड में खनिज संसाधनों की तस्करी की जांच चल रही है.इसके अलावे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं.उन्होंने आदिवासी जमीन को जहां-तहां खरीदा है .जमीन संबंधी सीएनटी एक्ट का उल्लंघन करके उन्होंने यह काम किया है.यहां तक कि उन्होंने अपना और अपने पिता का भी नाम सेल डीड में बदल दिया है.ये सारे उदाहरण हैं कि किस प्रकार से सत्ता का दुरुपयोग किया गया है और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है.प्रदीप वर्मा का कहना है कि झारखंड में विकास का काम ठप हो गया है.राज्य की जनता देख रही है आने वाले समय में जनता इस ठगबंधन सरकार को जवाब देगी जिसमें कांग्रेस भी एक महत्वपूर्ण साझेदार है. प्रदीप वर्मा का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के पास नहीं जा रहे हैं.अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनके ही पास जाकर पूछताछ करने के लिए कहा तो उसके लिए भी वे तैयार नहीं हैं.ये सारे तथ्य यह बताते हैं कि दाल में कुछ कल नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है.
इधर भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और देश में विकास के कार्य को देखते हुए दूसरे दलों के भी कई विधायक और नेता भाजपा में आने के लिए उत्सुक हैं.ये लोग समझ रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है. आने वाले समय में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गई नेता या विधायक पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

Related Posts

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम
Breaking

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

August 23, 2026
अमीषा प्रसाद को पुलिस ने बिना कारण बुलाया कोतवाली थाने, तो भाजपा नेता कारण जानने पहुंचे
Breaking

अमीषा प्रसाद को पुलिस ने बिना कारण बुलाया कोतवाली थाने, तो भाजपा नेता कारण जानने पहुंचे

August 23, 2026
‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,
Breaking

‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,

August 22, 2026
मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी
Breaking

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

August 22, 2026
झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही
Breaking

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

August 22, 2026
JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल
झारखंड

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

August 21, 2026
Load More

Recent News

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

by Rajesh Kumar
August 23, 2026

अमीषा प्रसाद को पुलिस ने बिना कारण बुलाया कोतवाली थाने, तो भाजपा नेता कारण जानने पहुंचे

अमीषा प्रसाद को पुलिस ने बिना कारण बुलाया कोतवाली थाने, तो भाजपा नेता कारण जानने पहुंचे

by Rajesh Kumar
August 23, 2026

‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,

‘पिक्सल स्पंदन 2026 ‘ के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण,

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

मनुष्य में सीखने की जिजीविषा हमेशा रहनी चाहिए, बोले IAS नितिन मदन कुलकर्णी

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

by Rajesh Kumar
August 22, 2026

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

JSSC भर्ती घोटाला: 4 साल बाद अरुण की गिरफ्तारी, CID जांच पर उठे बड़े सवाल

by @karishma
August 21, 2026

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

by postnxt
August 21, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.