नई दिल्ली – आतंकियों द्वारा संसद पर हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई.संसद परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी.13 दिसंबर,2001 को संसद पर पाक समर्थित आतंकियों ने हमला किया था.इसमें बहुत सारे सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग शहीद हो गए थे.उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्रद्धांजलि दी.कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सोनिया गांधी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी.












