• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

कोर कमिटी की बैठक में रघुबर दास, अर्जुन मुंडा, प्रदीप वर्मा शामिल हुए।

October 6, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची: झारखंड भाजपा में एक नया दौर शुरू हुआ है। नए लोगों को बड़ा दायित्व दिया गया है। झारखंड भाजपा को नए संगठन महामंत्री मिला है। नया प्रभारी मिला है। दो – दो सह प्रभारी मिले हैं। इनमें एक महिला भी हैं। पार्टी नेतृत्व ने झारखंड के जनजातीय वर्ग को ध्यान में भी रखा है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बने हैं। छत्तीसगढ़ से आये हैं। गजेन्द्र सिंह पटेल को प्रभावित बनाया गया है। निवेदिता सिंह और सौरभ सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। जितने नए लोग हैं, उनमें एक ताज़गी दिख रही है। दो दिनों तक यहां रहकर बैठकें की हैं। मंगलवार को कोर कमिटी की बैठक हुई। प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।

झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड सरकार के कामकाज एवं नीतियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, छात्रों से जुड़े मुद्दे, राज्य में घुसपैठ आदि मामलों को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया गया। श्री पटेल ने अपने दो दिवसीय दौरा का अनुभव को साझा करते हुए कहा कि दो दिवसीय प्रवास में जो जानकारी मिली, जिलों लोगों से मिला, समझ में आ गया कि राज्य की स्थिति बहुत ही विकट है। हम बता दें कि झारखंड में यह प्रदेश प्रभारी की पहली प्रेस वार्ता थी।

गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि 2019 से झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार झारखंड में सत्ता में है, लेकिन विकास के नाम पर यहां की जनता को केवल निराशा मिली। इन दलों के घोषणा पत्रों के सारे वादे झूठे साबित हुए। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को उपलब्ध कराने में सरकार विफल रही है। इस राज्य के गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े, महिला, किसान और युवा सभी वर्ग परेशान हैं।प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। झारखंड की सरकार में शामिल दलों ने भोले भाले आदिवासियों को बरगलाने का काम किया है। अब यह समाज सबकुछ समझ चुका है। इस बार इन दलों के बहकावे में यह समाज आने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। बालू, कोयला, पत्थर, खनिज संपदाओं की लूट खसोट के साथ DMFT फंड की लूट जारी है। जल, जंगल और जमीन की खुलेआम लूट हो रही है। इस कारण सरकार और सरकार के मुखिया कठघरे में हैं। भाजपा ने सरकार की इस लूट खसोट का सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध किया है। वर्तमान सरकार ने जनहित का कोई काम नहीं किया है।प्रदेश प्रभारी ने छात्रों द्वारा किए गए हालिया बड़े आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने राज्य सरकार को छात्रों एवं युवाओं के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौकरी भर्ती में खुलेआम पैसों का लेन देन हुआ। जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही, पीजीटी सहित कई परीक्षाएं विवादों में रहीं। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी ने लाखों युवाओं के भविष्य को रौंदने का काम किया है। युवाओं ने सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया तो उनके साथ अत्याचार किया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा और छात्र सरकार की कार्यशैली से काफी नाराज हैं।

उन्होंने झारखंड में लंबे समय से जारी घुसपैठ के मामलों पर हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार इसको रोकने की बजाय इसको बढ़ावा देने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर बार-बार सरकार को सचेत और अवगत कराया गया परंतु सरकार हमेशा इसे अनसुनी करती रही। सरकारी तंत्र कार्रवाई की बजाय घुसपैठियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष मदद पहुंचाने में लगी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वास्तविक मतदाताओं को जोड़ने और जुटे हुए अवांछित मतदाताओं को सूची से हटा कर लोकतांत्रिक प्रकिया को मजबूत करने की दिशा में कारगर कदम उठाया लेकिन SIR जैसी पारदर्शी प्रक्रिया का भी यह सरकार विरोध कर रही है। इस सरकार के द्वारा भ्रम फैला कर, आदिवासी समाज को गुमराह करके विद्रोह करवाया जा रहा है जो यह अनुचित है। सरकार अपनी मंशा में सफल नहीं होगी।

उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। महिला सुरक्षा पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य में भय का माहौल है। अपराधी बेख़ौफ़ हैं। हत्या, लूट, अपहरण, गोलीबारी खुलेआम हो रही है। सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था को तहस नहस करके छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 70 प्रतिशत से अधिक भाग पर भाजपा सरकार में है। जहां भाजपा शासित राज्य है, वहां विकास और सुशासन का काम काफी बेहतर ढंग से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 साल के जन्मोत्सव का कार्य चल रहा है। 7 अक्टूबर को उनके सेवा काल का 25 साल हो जाएगा। 750 जिलों के मुख्यालय में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इसके उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा का मुख्य संकल्प सेवा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री अपने संबोधन के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना का संदेश जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 7 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में झारखंड को भी विकसित बनाया जाएगा।

गजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करते हुए जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। पार्टी प्रदेश के जनसरोकारों से जुड़े विषयों और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर लगातार जनता के बीच जाती रही है और आगे भी जाएगी। जनता के सवालों को लेकर पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज को झूठ का सब्जबाग दिखा कर ठगा गया है। आने वाले समय में भाजपा सभी वर्ग को साथ लेकर 2029 में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने पार्टी की हालत जान ली है। समस्या से अवगत हो गए हैं। यहां के प्रमुख नेताओं का करेंट समझ में आ गया है।

प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Posts

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?
Breaking

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

October 6, 2026
श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।
Breaking

श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का टिकट मिलने पर क्या कहा ? झारखंड के राज्यपाल की पुत्री हैं श्रुति।

October 6, 2026
कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।
Breaking

कटिहार में वकील की सरेआम ह*त्या। जानिए घटना के कारण को जानिए।

October 6, 2026
MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
Breaking

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

October 6, 2026
झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
Breaking

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

October 6, 2026
इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।
Breaking

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

October 6, 2026
Load More

Recent News

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

झारखंड में कदम रखते भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

इंडिया – वेस्टइंडीज T 20 मैच के लिए टिकट की मारामारी। रातों में जाग कर टिकट खरीदने का इंतजार।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

रांची पुलिस ने चेन स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर क्यों किया, कैसे किया ?

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

झारखंड की गोल्डेन बेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।हॉकी खिलाड़ियों का मुंह मीठा किया।।

by Rajesh Kumar
October 4, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.