कटिहार: बिहार के कटिहार में सरेआम एक बड़ी घटना हुई है। एक वकील की हत्या कर दी गई है। शहर के हरिहर गंज चौक के पास पहले से घात लगाए चार अपराधियों ने सवा दस बजे घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी है। वे कोर्ट जा रहे थे। अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। पहले स्कूटी से गिरा दिया। फिर डंडे से प्रहार किया।
गुड्डू अंसारी को फिर अपराधियों ने गोली मार दी। सिर में गोली मारी गई। घटना से आसपास अफरातफरी मच गई। लोग दहशत में आ गए। वकील गुड्डू अंसारी एक चर्चित वकील थे। उनकी उम्र 36 साल थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने SIT का गठन किया है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के संकेत दिए गए हैं मृतक की बहन तबस्सुम जहां ने अपने पड़ोसी मो मुजम्मिल उर्फ खोखा, मो रेहान, मो छोटू को आरोपी बनाया है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मामले को खुद मॉनिटर कर रहे हैं। घटना के पीछे आपसी रंजिश मुख्य कारण बताया जा रहा है।














