• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने DGP पर साधा निशाना, अपराधियों में कानून का खौफ नहीं।

अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

October 2, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: झारखंड की विधि व्यवस्था पर भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने निशाना साधा है। पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा पर आरोप लगाया है।नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपराध नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर में डीजीपी की समीक्षा बैठक के कुछ ही घंटों बाद गोलीबारी की घटना के बहाने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि झारखंड के डीजीपी की “हाईलेवल बैठक” हुई थी अपराध नियंत्रण और पुलिस की मुस्तैदी पर लेकिन लगता है बैठक के संदेश को पुलिस से ज्यादा अपराधियों ने गंभीरता से ले लिया है ।बैठक के महज़ 9 घंटे बाद ही सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रंगदारी के लिए एक युवक पर 4-5 राउंड फायरिंग कर दी गई। उन्होंने कहा कि कहा कि खबर के अनुसार युवक फोन पर बात कर रहा था, तभी बदमाश आए, गोली चलाई और फरार हो गए। यानी अपराधियों ने साफ संदेश दे दिया कि पुलिस की बैठकें अपनी जगह हैं और उनका खौफ अपनी जगह। झारखंड के हरेक हिस्से में यही हाल है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि सवाल बड़ा सीधा है। जमशेदपुर जैसे शहर में अगर डीजीपी तदाशा मिश्रा की बैठक के कुछ घंटे बाद ही अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं, तो आम जनता किस भरोसे घर से निकले? कहीं अपराधियों को भी तो ये पता नहीं कि वर्तमान डीजीपी नियम-क़ानून के हिसाब से नहीं बल्कि पूरी तरह सत्ता की कृपा के बल पर मिले प्रसाद के रूप में पद की सिर्फ़ शोभा बढ़ा रही हैं? जबकि वास्तव में डीजीपी का काम रिमोट कंट्रोल से कोई दूसरा आदमी चला रहा है।उन्होंने सवालिया अंदाज़ में कहा कि क्या यही हमारी मुस्तैद पुलिस और कानून-व्यवस्था की स्थिति है।अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस की बैठकें हो रही हैं, बयान दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर हालात नहीं बदल रहे। झारखंड की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सुरक्षित माहौल और जमीन पर ठोस कार्रवाई चाहती है। कानून का डर अपराधियों में और सुरक्षा का भरोसा आम लोगों में दिखना चाहिए।

Related Posts

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह
Breaking

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

October 8, 2026
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।
Breaking

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

October 7, 2026
रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।
Breaking

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

October 7, 2026
रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Breaking

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

October 7, 2026
वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।
Breaking

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

October 7, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे।
Breaking

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे।

October 7, 2026
Load More

Recent News

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

रांची में हरमू चौक का नया नामकरण हुआ।अब ‘ विकसित भारत संकल्प चौक ‘ रखा भाजपा ने।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रावण को फिर जलाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख रुपए।

by Rajesh Kumar
October 7, 2026

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी की हालत जान ली। भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई।

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

SBU में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर FDA का आयोजन, जानिए क्या होता है ?

by Rajesh Kumar
October 6, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.