• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

अबुआ आवास योजना पर श्वेत पत्र जारी करने की मुख्यमंत्री से मांग, नेता प्रतिपक्ष ने पत्र लिखा

July 26, 2024
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झारखंड बीजेपी विधायक दल के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने अबुआ आवास योजना के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा और इस पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. उनके पत्र को पढ़ लीजिए…

प्रिय हेमंत सोरेन जी,

मुख्यमंत्री झारखंड सरकार.
विषयः राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना पर श्वेत पत्र जारी करने के संबंध में.
महोदय,
2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान आपने राज्य के गरीबों और जरूरतमंदों से वादे किए थे कि तीन कमरों वाला सुविधायुक्त पक्का मकान देंगे. चार साल बीत जाने के बाद सरकार ने ‘अबुआ आवास योजना’ की शुरुआत की है. सरकार इसे महत्वाकांक्षी योजना बता रही है. आपने 23 जनवरी को खूंटी जिले के तोरपा से इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा था, “यह पहला ऐसा ऐतिहासिक अवसर है, जब झारखण्ड सरकार अपने दम पर अपने राज्य के बीस लाख लोगों को सम्मानजनक जिंदगी जीने के लिए तीन कमरों का आवास देने जा रही है.”

बाद में अलग- अलग जगहों पर बड़े- बड़े सरकारी समारोह कर और प्रचार- प्रसार में बताया गया है कि चार साल में बीस लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. जाहिर है राज्य के लाखों लोगों की नजरें इस योजना पर टिकी है.
अबुआ आवास योजना के लाभुकों के चयन से लेकर स्वीकृति, राशि आवंटन आदि प्रक्रियाओं को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं. पंचायत के प्रतिनिधियों की भी ढेर सारी शिकायते रही हैं. और इस संबंध में लगातार अधिकारियों को ज्ञापन देकर गड़बड़ी रोकने की मांग की जाती रही है. अबुआ आवास योजना को लेकर बड़ी आबादी के बीच आम धारणा है कि इसमें सरकारी अधिकारियों और बाबुओं की मर्जी चल रही है.
मेरा आग्रह है कि अबुआ आवास योजना को लेकर सरकार एक श्वेत पत्र जारी करे. इसमें यह जानकारी दी जाए कि वित्तीय वर्ष 2023 में राज्य के किन जिलों और वहां के प्रखंडों में कितने आवास की स्वीकृति दी गई है. लाभुकों के खाते में किस्तवार कितनी राशि भेजी गई है. और अब तक कितने आवास पर निर्माण का कार्य शुरू हुआ है. लाभुकों के चयन को लेकर मानदंड क्या हैं इसे भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए.

इसी तरह वित्तीय वर्ष 2024-2025 में अबुआ आवास योजना के तहत राज्य में कितने आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया है. इस वित्तीय वर्ष के चार महीने बीत चुके हैं. अब तक किन जिलों में कितने लाभुकों के नाम योजना की स्वीकृति दी गई है. और कितनी राशि उनके खाते में ट्रांसफर की गई है.
इस योजना में पारदर्शिता और लक्ष्य हासिल करने के लिए क्या जवाबदेही तय की गई है और लाभुकों की परेशानी दूर करने के लिए कौन से प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं, इस बारे में भी जानकारी श्वेत पत्र में दी जाए, तो राज्य के लोगों को पता चलेगा कि सरकार इस योजना को लेकर गंभीर है. क्या गड़बड़ियां दूर करने अथवा शिकायतों के निवारण के लिए अलग से कोई सिस्टम बनाया गया है, श्वेत पत्र में इसका भी उल्लेख हो, ताकि लोगों का संशय और अविश्वास दूर हो सके.
धन्यवाद
अमर कुमार बाउरी,
नेता प्रतिपक्ष , झारखंड

Related Posts

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार आखिर किस मामले में हुए गिरफ्तार ?
Breaking

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार आखिर किस मामले में हुए गिरफ्तार ?

October 11, 2026
सरला बिरला विश्वविद्यालय में SUKOON – 2026 का आयोजन, जानिए क्या हुआ इस कार्यक्रम में ?
Breaking

सरला बिरला विश्वविद्यालय में SUKOON – 2026 का आयोजन, जानिए क्या हुआ इस कार्यक्रम में ?

October 10, 2026
WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।
Breaking

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

October 10, 2026
रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।
Breaking

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

October 9, 2026
शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?
Breaking

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

October 9, 2026
मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।
Breaking

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

October 8, 2026
Load More

Recent News

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार आखिर किस मामले में हुए गिरफ्तार ?

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार आखिर किस मामले में हुए गिरफ्तार ?

by Rajesh Kumar
October 11, 2026

सरला बिरला विश्वविद्यालय में SUKOON – 2026 का आयोजन, जानिए क्या हुआ इस कार्यक्रम में ?

सरला बिरला विश्वविद्यालय में SUKOON – 2026 का आयोजन, जानिए क्या हुआ इस कार्यक्रम में ?

by Rajesh Kumar
October 10, 2026

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

WI ने रांची T 20 मैच में भारत को हराया। जानिए विस्तार से।

by Rajesh Kumar
October 10, 2026

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

रांची- T 20 मैच में भारत को बल्लेबाजी की न्योता। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता।

by Rajesh Kumar
October 9, 2026

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

शोध और तकनीकी सहयोग के लिए सी – डैक पटना और SBU के बीच हुआ करार , जानिए क्या होगा ?

by Rajesh Kumar
October 9, 2026

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

मां रूपी सोरेन को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री निशब्द। चेहरे से लोगों ने पढ़ा उनका दर्द। जरूर जानिए।

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी–डॉ. उदय सिंह

by Rajesh Kumar
October 8, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.