• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड बना फोकस स्टेट।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

November 15, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि विकास के मानक को विरासत की कसौटी पर खरा उतरना चाहिए।

Highlights:*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में आयोजित IITF-2026 में किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन*

*‘विकास और विरासत’ की थीम पर दिखी राज्य की समृद्ध पहचान*

*फोकस स्टेट के रूप में झारखंड की भागीदारी; महिला उद्यमिता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, टसर सिल्क और हस्तशिल्प को मिला राष्ट्रीय मंच*

*इस वर्ष भी IITF-2026 में झारखंड को ‘फोकस स्टेट’ के रूप में भागीदारी का मिला अवसर*

*“विकास और विरासत” थीम के जरिये राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास को देश के पटल पर लाना उद्देश्य*

– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड*

नई दिल्ली/रांची :- झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उद्घाटन समारोह में राज्य के उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की हर वर्ष इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाता है और झारखंड इसमें हर साल अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है। इस वर्ष भी राज्य इसमें भाग ले रहा है, जहां झारखंड सरकार के विभिन्न विभाग अपने-अपने क्षेत्रों की उपलब्धियों और पहलों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इस वर्ष हमारी थीम ‘विकास और विरासत’ है। इस थीम के माध्यम से सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की भागीदारी, कारीगरों एवं शिल्पकारों को मिल रहे प्रोत्साहन तथा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही विकासात्मक पहलों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया है। मेले में झारखंड की इन सभी विशेषताओं, उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है”।

*मुख्यमंत्री ने पवेलियन का भ्रमण कर झारखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प, कला-संस्कृति, स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमिता से जुड़े प्रयासों की ली जानकारी*

पवेलियन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक झूमर नृत्य के साथ स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पवेलियन का भ्रमण किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर झारखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प, कला-संस्कृति, स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमिता से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली।

*झारखंड पवेलियन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को दिया गया विशेष स्थान*

इस वर्ष भी IITF-2026 में झारखंड को ‘फोकस स्टेट’ के रूप में भागीदारी का अवसर मिला है। पवेलियन की इस वर्ष की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है, जिसके माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास की संभावनाओं और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की उपलब्धियों और पहलों को प्रदर्शित किया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को विशेष स्थान दिया गया है।

उद्घाटन समारोह में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल, पर्यटन विभाग के निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा एवं उद्योग निदेशक विशाल सागर सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

पूर्व क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल हुए। पार्टी ने OBC मोर्चा में दिया दायित्व।
Breaking

पूर्व क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल हुए। पार्टी ने OBC मोर्चा में दिया दायित्व।

November 22, 2026
शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।
Breaking

शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

November 21, 2026
बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।
Breaking

बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

November 21, 2026
विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?
Breaking

विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?

November 21, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, जानिए कुछ ख़ास ?
झारखंड

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, जानिए कुछ ख़ास ?

November 20, 2026
26 कैदी सम्मान की ज़िन्दगी जीने के लिए कैद से होंगे मुक्त, राज्य सज़ा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला।
Breaking

26 कैदी सम्मान की ज़िन्दगी जीने के लिए कैद से होंगे मुक्त, राज्य सज़ा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला।

November 20, 2026
Load More

Recent News

शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?

विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, जानिए कुछ ख़ास ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, जानिए कुछ ख़ास ?

by Rajesh Kumar
November 20, 2026

26 कैदी सम्मान की ज़िन्दगी जीने के लिए कैद से होंगे मुक्त, राज्य सज़ा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला।

26 कैदी सम्मान की ज़िन्दगी जीने के लिए कैद से होंगे मुक्त, राज्य सज़ा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला।

by Rajesh Kumar
November 20, 2026

झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई,IAS मनोज कुमार समेत 7 अधिकारियों के ठिकानों पर छापा।

झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई,IAS मनोज कुमार समेत 7 अधिकारियों के ठिकानों पर छापा।

by Rajesh Kumar
November 20, 2026

एंबुलेंस कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी की सख्त चेतावनी। किसी मरीज़ की मौत हुई तो हत्या का मामला दर्ज़ होगा।

एंबुलेंस कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी की सख्त चेतावनी। किसी मरीज़ की मौत हुई तो हत्या का मामला दर्ज़ होगा।

by Rajesh Kumar
November 19, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.