• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home अपराध

ऑपरेशन ‘नारकोस’ में RPF की बड़ी कार्रवाई, हटिया स्टेशन पर 16 किलो गांजा जब्त

लावारिस बैगों की तलाशी में मिला 8 लाख रुपये का मादक पदार्थ, अज्ञात तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

July 31, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए हटिया रेलवे स्टेशन पर 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में जीआरपी हटिया ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की सुबह आरपीएफ पोस्ट मुरी की एस्कॉर्ट टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने ट्रेन के एस-4 कोच के शौचालय के पास दो संदिग्ध लावारिस बैग पड़े होने की सूचना आरपीएफ पोस्ट हटिया और फ्लाइंग टीम, आरपीएफ रांची को दी। ट्रेन के हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कोच की गहन तलाशी ली।

जांच के दौरान आसपास मौजूद यात्रियों से बैगों के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति उनका दावा करने के लिए सामने नहीं आया। इसके बाद दोनों बैगों को सुरक्षित रूप से प्लेटफॉर्म पर उतारकर सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान प्रत्येक बैग से एक-एक पैकेट बरामद हुआ। डीडी किट से जांच में दोनों पैकेटों में गांजा होने की पुष्टि हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर दोनों पैकेटों का वजन 8-8 किलोग्राम पाया गया। इस तरह कुल 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

आरपीएफ अधिकारियों ने जब्त मादक पदार्थ को मौके पर ही सील कर आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद जब्ती सूची और लिखित शिकायत के साथ पूरे मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया।

इस मामले में जीआरपी हटिया ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(b)(ii)(B) और 29 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत रेलवे मार्ग से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Related Posts

एक पूर्णिमा, तीन प्रणाम: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरु पूर्णिमा।
Breaking

November 24, 2026
108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल इन शर्तों पर समाप्त हुई, सम्मान फाउंडेशन का हटाने का फैसला।

November 23, 2026
झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस सादगी से आयोजित हुआ, मुख्यमंत्री ने 2050 का लक्ष्य निर्धारित किया।

November 22, 2026
शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

November 21, 2026
बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?

Load More

Recent News

एक पूर्णिमा, तीन प्रणाम: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरु पूर्णिमा।

एक पूर्णिमा, तीन प्रणाम: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरु पूर्णिमा।

by Rajesh Kumar
November 24, 2026

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल इन शर्तों पर समाप्त हुई, सम्मान फाउंडेशन का हटाने का फैसला।

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल इन शर्तों पर समाप्त हुई, सम्मान फाउंडेशन का हटाने का फैसला।

by Rajesh Kumar
November 23, 2026

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस सादगी से आयोजित हुआ, मुख्यमंत्री ने 2050 का लक्ष्य निर्धारित किया।

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस सादगी से आयोजित हुआ, मुख्यमंत्री ने 2050 का लक्ष्य निर्धारित किया।

by Rajesh Kumar
November 22, 2026

शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?

विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, जानिए कुछ ख़ास ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, जानिए कुछ ख़ास ?

by Rajesh Kumar
November 20, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.