रांची- भाजपा के प्रदेश इकाई ने हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और धनबाद के विधायक राज सिन्हा को शो कॉज किया हैऔर उनसे दो दिनों के अंदर जवाब मांगा है.प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने पत्र लिखकर कहा है कि जब से मनीष जायसवाल को हजारीबाग का प्रत्याशी बनाया गया तब से जयंत सिन्हा पार्टी से अलग थलग रहे.यहां तक कि किसी भी सांगठनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.अव्वल तो यह मतदान के दिन भी उन्होंने वोट नहीं डाला.इससे पार्टी की छवि खराब हुई है.उधर कतिपय बयानों को लेकर धनबाद के विधायक राज सिन्हा को शो कॉज किया गया है.उन पर आरोप है कि कुछ पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बयान दिया है.
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी का यह निर्णय है.यह सार्वजनिक विषय नहीं है.उधर शो कॉज संबंधी पत्र जारी करने वाले प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि जिस प्रकार से चीजें सामने दिखाई दिया है.उसी के आधार पर शो कॉज किया गया है.











