• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Breaking

झारखंड और बिहार में भी कितना गहरा असर होगा अरनब चक्रवाती तूफ़ान का, जानिए।

भारी बारिश और तेज़ हवा बहेगी

October 27, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची/पटना: चक्रवाती तूफ़ान तो आ रहा है। यह समय तूफान और उसकी तबाही का है। लगभग इस समय थोड़ा आगे पीछे तूफान आता ही है। इसको लेकर मौसम विभाग लगातार नज़र रखे हुए है। अरनब तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सभी एहतियाती उपाय किए गए हैं। निचले इलाकों से लोगों को अलर्ट के आलोक में एक्शन के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से दिनांक 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक लगातार बारिश होने की संभावना है। इसके कारण राँची में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।

राँची के निचले इलाकों एवं सड़कों पर जलजमाव की संभावना है। कच्चे मकान, झुग्गी-झोपड़ियाँ तथा कमजोर मकानों को आंशिक या भारी नुकसान पहुँच सकता है। नदियाँ एवं बड़े नाले उफान पर आ सकते हैं। निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है। खेतों में पानी जमा होने से खड़ी फसलों को नुकसान पहुँचने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे स्थिति पर निरंतर नजर बनाए रखें तथा आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें :-

उक्त संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे स्थिति पर निरंतर नजर बनाए रखें तथा आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें।

रांची जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रमुख अनुदेश / निर्देश’-

1. सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देश:

– आपदा प्रबंधन, राजस्व, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी 28 से 30 अक्टूबर तक लगातार निगरानी रखें।

निचले इलाकों, जलजमाव प्रवण क्षेत्रों, नदियों एवं बड़े नालों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

 

2. स्थानीय प्रशासन एवं नगर निकाय:

– सड़कों, नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था को साफ रखा जाए।

– कच्चे मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों एवं कमजोर संरचनाओं वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

3. कृषि एवं किसान संबंधी:

– खेतों में जलजमाव की स्थिति से फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को उचित सलाह दी जाए।

4. आम नागरिकों से अपील:

– निचले इलाकों एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक विशेष सावधानी बरतें।

– अनावश्यक बाहर न निकलें।

– कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार आवश्यक सावधानी अपनाएँ तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

– नदियों, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के निकट न जाएँ।

– किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन, पुलिस या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

सुरक्षा के लिए प्रशासन का अनुदेश:-

(1) वज्रपात से सावधान रहें: बारिश और आंधी के दौरान बिजली गिरने (वज्रपात) की भारी आशंका है। गरज-चमक शुरू होने पर तुरंत किसी पक्के मकान या सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

(2) पेड़ों और खंभों से दूर रहें: तेज हवाओं के कारण पुराने पेड़, बिजली के खंभे और होर्डिंग्स गिर सकते हैं। अपनी गाड़ियों को इनके नीचे पार्क न करें।

(3) जलजमाव वाले रास्तों से बचें: रांची के निचले शहरी इलाकों में भारी बारिश से पानी भर सकता है। जलभराव वाली सड़कों पर वाहन चलाने से बचें।

(4) इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सुरक्षित रखें: घरों में बिजली के उतार-चढ़ाव या शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए आंधी-तूफान के समय मुख्य स्विच बंद कर दें और कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामानों के प्लग निकाल दें।

इस तूफान को लेकर बिहार में भी कई जिलों का प्रशासन अलर्ट है। भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा में भी इस अरनब चक्रवाती तूफ़ान का व्यापक असर होने जा रहा है।

Related Posts

पूर्व क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल हुए। पार्टी ने OBC मोर्चा में दिया दायित्व।
Breaking

पूर्व क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल हुए। पार्टी ने OBC मोर्चा में दिया दायित्व।

November 22, 2026
शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।
Breaking

शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

November 21, 2026
बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।
Breaking

बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

November 21, 2026
विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?
Breaking

विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?

November 21, 2026
26 कैदी सम्मान की ज़िन्दगी जीने के लिए कैद से होंगे मुक्त, राज्य सज़ा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला।
Breaking

26 कैदी सम्मान की ज़िन्दगी जीने के लिए कैद से होंगे मुक्त, राज्य सज़ा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला।

November 20, 2026
झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई,IAS मनोज कुमार समेत 7 अधिकारियों के ठिकानों पर छापा।
Breaking

झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई,IAS मनोज कुमार समेत 7 अधिकारियों के ठिकानों पर छापा।

November 20, 2026
Load More

Recent News

शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?

विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक पुरस्कार में क्या मापदंड होता है, क्या मिलता है ?

by Rajesh Kumar
November 21, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, जानिए कुछ ख़ास ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, जानिए कुछ ख़ास ?

by Rajesh Kumar
November 20, 2026

26 कैदी सम्मान की ज़िन्दगी जीने के लिए कैद से होंगे मुक्त, राज्य सज़ा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला।

26 कैदी सम्मान की ज़िन्दगी जीने के लिए कैद से होंगे मुक्त, राज्य सज़ा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में फैसला।

by Rajesh Kumar
November 20, 2026

झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई,IAS मनोज कुमार समेत 7 अधिकारियों के ठिकानों पर छापा।

झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई,IAS मनोज कुमार समेत 7 अधिकारियों के ठिकानों पर छापा।

by Rajesh Kumar
November 20, 2026

एंबुलेंस कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी की सख्त चेतावनी। किसी मरीज़ की मौत हुई तो हत्या का मामला दर्ज़ होगा।

एंबुलेंस कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी की सख्त चेतावनी। किसी मरीज़ की मौत हुई तो हत्या का मामला दर्ज़ होगा।

by Rajesh Kumar
November 19, 2026

PostNxt - Breaking News | Live

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

Navigate Site

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

Follow Us

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.