रांची: झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष पद से सीधे केंद्रीय टीम में एंट्री मारने वाले प्रदीप वर्मा का आज प्रदेश कार्यालय में स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने उनका स्वागत किया प्रदीप वर्मा को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद प्रदीप वर्मा पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
यहां पर प्रदीप वर्मा ने डॉ मुखर्जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मिठाई खिलाकर प्रदीप वर्मा का स्वागत किया। संगठन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड भाजपा के तहत जो भी काम मिला उसे धर्म मान कर किया। भाजपा के कार्यकर्ता का मनोभाव ऐसा ही होता है। राष्ट्र प्रथम का भाव लेकर काम करना संस्कार है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी लोगों की आवाज़ बने, यह उद्देश्य रहता है। MMDR कानून पर झारखंड में सत्ता पक्ष भ्रम फैला रहा है। छात्र आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड में सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है।
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि प्रदीप वर्मा को पार्टी ने जो काम दिया उसे पूरी निष्ठा से सम्पादित किया। आने वाले समय में राष्ट्रीय मंत्री के रूप में भी वे देश के साथ – साथ झारखंड में भी महती भूमिका निभाएंगे। उन्होंने शुभकामना दी। मालूम हो कि प्रदीप वर्मा झारखंड से राज्यसभा सांसद भी हैं।














