रांची- भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होने आए असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी कहा कि जो स्थिति झारखंड में है, वह बहुत ही चिंताजनक है.यहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी है.जल्द से जल्द चिन्हित कर उन्हें भगाया नहीं गया तो एक दिन बांग्लादेश जैसी स्थिति हो जाएगी.उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश असम में भी यह समस्या है. झारखंड में समाधान दिख रहा है.यहां पर सरकारी कागज है.इसके आधार पर किया जा सकता है.











